गणपति लुक में बला की खूबसूरत लगीं सारा तेंदुलकर, भाभी संग दिए पोज, देखें तस्वीरें

91486c2bfd16e444d06fb4c56a02c52117894909148231064 original


देशभर में इन दिनों गणपति उत्सव की धूम देखने को मिल रही है. आम लोगों के साथ-साथ देश के बड़े-बड़े और मशहूर चेहरे भी इस त्यौहार को धूमधाम के साथ मना रहे हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी बप्पा का स्वागत करते हुए फैंस को त्योहार की शुभकानाएं दी. वहीं गणपति उत्सव के रंग में उनकी बेटी सारा तेंदुलकर भी रंगी हुई नजर आईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं और अपनी भाभी सानिया चंडोक के साथ भी पोज दिए.

सारा ने दी फैंस को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं

सारा तेंदुलकर ने मंगलवार सुबह इंस्टाग्राम से तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इसमें उनके पिता सचिन तेंदुलकर घर में गणपति जी की आरती करते हुए नजर आ रहे हैं. इन्हें शेयर करते हुए सारा ने लिखा, ‘मोदक, आरती, बढ़िया खाना, परिवार, दोस्त और बप्पा के घर पर होने का खास एहसास. गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं.’ हालांकि इनमें सारा की सिर्फ एक ही तस्वीर थी. उन्होंने मंगलवार शाम को एक अन्य पोस्ट में अपना गणपति लुक दिखाकर फैंस को दीवाना बना दिया.

ये भी पढ़ेंः वर्ल्डवाइड ‘हनुमान अंश का जलवा, 39वें दिन ‘मिर्जापुर’ को मात देकर बना दिया इतना तगड़ा रिकॉर्ड

सारा की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

सारा तेंदुलकर ने अपनी कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘Ganpu season’. इसके आगे उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई. पहली तस्वीर में सारा हंसती हुई पोज दे रही हैं. दूसरी तरफ में वो कैमरे की तरफ पोज देती हुई दिखाई दीं. 

गणपति लुक में बला की खूबसूरत लगीं सारा तेंदुलकर, भाभी संग दिए पोज, देखें तस्वीरें

भाभी सानिया संग भी दिया पोज

तीसरी तस्वीर में भी सारा कैमरे की ओर देखकर पोज दे रही हैं, जबकि चौथी तस्वीर में उन्होंने बप्पा की झलक दिखाई. इस फोटो में सचिन की बेटी बप्पा को निहार रही हैं. पांचवी तस्वीर में सारा अकेली नहीं, बल्कि अपनी भाभी सानिया चंडोक के साथ नजर आईं. भाभी और ननद की इस जोड़ी पर फैंस दिल हार बैठे.

गणपति लुक में बला की खूबसूरत लगीं सारा तेंदुलकर, भाभी संग दिए पोज, देखें तस्वीरें

सारा के इस गणपति लुक ने फैंस का ध्यान खींच लिया. सारा ने साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी कैरी की थी. वहीं गले में हार, कानों में झुमके और हाथों में चूड़ियां पहन रखी थीं. जबकि सारा ने बालों में गजरा भी लगा रखा था जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था.

ये भी पढ़ेंः क्या काम से रिटायरमेंट ले रहे हैं अमिताभ बच्चन? बिग बी ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *