IND vs AFG 2nd T20 Highlights: सैमसन-अभिषेक का गरजा बल्ला, भारत ने 7 विकेट से जीता दूसरा टी20; सीरीज पर कब्जा

f83dfb2ce76eea2be6fa4a8d7807e08f1789490610408143 original


भारत ने दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले खेलने के बाद 159 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 15वें ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया. भारत के लिए संजू सैमसन ने 22 गेंद में 57 रनों की पारी खेली. उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के जड़े. वहीं अभिषेक शर्मा ने 2 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 19 गेंद में 39 रन बनाए. इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. 

160 रन चेज करने उतरी टीम इंडिया ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 82 रन बना दिए. अफगानिस्तान ने भारतीय बल्लेबाजों को रोकने के लिए दोनों छोर से स्पिनर्स से गेंदबाजी की शुरुआत की, लेकिन सैमसन और अभिषेक के सामने किसी की एक ना चली. इन दोनों ने टीम इंडिया की जीत पावरप्ले में ही पक्की कर दी थी. भारत ने 14.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 160 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. 

संजू सैमसन ने 20 गेंद में जड़ा अर्धशतक

संजू सैमसन ने महज 20 गेंद में अर्धशतक जड़ा. हालांकि, एक समय 10 गेंद में वह सिर्फ आठ रन पर थे, लेकिन इसके बाद 12 गेंद में उन्होंने 49 रन बनाए. उन्होंने 259 के स्ट्राइक रेट से 22 गेंद में 57 रनों की तूफानी पारी खेली. अभिषेक शर्मा शुरुआत से ही उम्मीद के मुताबिक ही खेले. उन्होंने महज 19 गेंद में 39 रन बनाए. उनके बल्ले से दो चौके और चार छक्के निकले. 

सातवें ओवर में 88 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा. इसी ओवर में 99 पर भारत का दूसरा विकेट गिरा. दोनों ओपनर्स पवेलियन लौटे गए. फिर कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंद में एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे.  

तीन नंबर पर आई ईशान किशन 23 गेंद में 38 रनों पर नाबाद लौटे. उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए. उपकप्तान तिलक वर्मा 14 गेंद में एक चौके के साथ 15 रनों पर नाबाद रहे. इससे पहले गेंदबाजी में भारत के लिए नितीश कुमार रेड्डी ने तीन विकेट चटकाए. 

अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी में कप्तान इब्राहिम जादरान ने 37, राशिद खान ने 28, मोहम्मद नबी ने 20 और दारविश रसूली ने 26 रन बनाए. गुरबाज 00, सेदिकुल्लाह अटल 12, गुलबदीन नैब 10 और अजमतुल्लाह ओमरजई 11 रन बनाकर आउट हुए. अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे. 

यह भी पढ़ें- 

जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टी20 में रचा इतिहास, सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बनें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *