अफगानिस्तान का लोवेस्ट स्कोर, भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में बना शर्मनाक रिकॉर्ड

9fd5befad4c61ec5ab71af86dfe5fdc01789483264522143 original


दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में अफगानिस्तान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. बता दें कि भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में भी टॉस जीता, और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. अफगानिस्तान की टीम पहले बैटिंग करने उतरी है. 

अफगानिस्तान का लोवेस्ट स्कोर, दूसरे टी20 में शर्मनाक रिकॉर्ड

अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में शुरुआती दो ओवर में एक विकेट खोकर सिर्फ दो रन बनाए. यह टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में शुरुआती दो ओवर में अफगानिस्तान का लोवेस्ट स्कोर है. इससे पहले इस फॉर्मेट में शुरुआती दो ओवर में उनका लोवेस्ट स्कोर 3/1 था, जो दो बार बना है. अफगानिस्तान ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ और 2025 एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती दो ओवर में एक विकेट खोकर तीन रन बनाए थे.

पावरप्ले में अफगानिस्तान का स्कोर 41-1, 22 गेंद रहीं डॉट

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने भले ही शुरुआती दो ओवर में सिर्फ दो रन बनाए, लेकिन इसके बाद अगले चार ओवर में 39 रन बना डाले. पावरप्ले यानी 6 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 41 रन रहा. पावरप्ले में अफगानिस्तान ने कुल 22 डॉट गेंद खेलीं. पहले टी20 में शुरुआती 6 ओवर में अफगानिस्तान ने 24 डॉट गेंद खेली थीं.

दूसरे टी20 में अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नैब, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी

दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई

यह भी पढ़ें- 

IND vs AFG 2nd T20: दूसरे टी20 में भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका; हुआ 1 बदलाव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *