सोनू निगम ने लाइव कॉन्सर्ट में ऐसा क्या किया? नेहा कक्कड़ को ट्रोल करने लगे लोग

57764b115b50b673b47ef30706b7ef0f17894760090221064 original


ये बात हर कोई जानता है कि दिग्गज सिंगर सोनू निगम संगीत की गहरी समझ रखते हैं. बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दे चुके सोनू निगम बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं. उनके पास एक हुनर ये भी है कि वो महिला की आवाज में भी गाना गा लेते हैं. ये नजारा हाल ही में उनके एक लाइव कॉन्सर्ट में भी देखने को मिला और जब सोनू ने ऐसा किया तो नेटिजंस ने सोशल मीडिया पर सोनू की तारीफ करते हुए नेहा कक्कड़ को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

सोनू निगम ने महिला की आवाज में गाया गाना

बता दें कि इन दिनों दिग्गज सिंगर सोनू निगम ‘द रेवोल्यूशन: सोनू निगम लाइव’ कॉन्सर्ट टूर कर रहे हैं. इसी सिलसिले में हाल ही में सोनू ने अमेरिका के न्यूयॉर्क के नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कोलिज़ीयम में एक यागदार कॉन्सर्ट किया. उन्हें सुनने के लिए भारी तादाद में फैंस पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि इस शो के सभी टिकट बिक गए थे.

ये भी पढ़ें: क्या काम से रिटायरमेंट ले रहे हैं अमिताभ बच्चन? बिग बी ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच

अब सोशल मीडिया पर इस कॉन्सर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. इसमें सोनू निगम फिल्म ‘डॉन: द चेज़ बिगिन्स अगेन’ का गाना ‘आज की रात’ को अपनी रियल आवाज के अलावा महिला की आवाज में भी गाते हुए नजर आ रहे हैं. सोनू के इस टैलेंट ने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया. बता दें कि असल में भी सोनू ने ही इस गाने को आवाज दी थी. वहीं फीमेल आवाज अलीशा चिनॉय और महालक्ष्मी अय्यर की थी. हालांकि कॉन्सर्ट में सोनू ने अकेले ही फीमेल सिंगर्स की कमी पूरी कर दी. 

नेटिजंस ने नेहा कक्कड़ को किया ट्रोल

सोनू के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘आह! कानों को कितना सुकून देने वाला, ऐसे ही तो उन्हें लेजेंड नहीं कहा जाता.’ एक यूजर ने लिखा, ‘उनके नाम एक ही गाना 47 अलग-अलग आवाज़ों में गाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है: तीस मार ख़ान.’ एक यूजर ने नेहा को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘यहां तक कि उनकी महिला आवाज़ भी नेहा कक्कड़ से बेहतर है.’ एक ने लिखा, ‘नेहा कक्कड़ भी उनकी महिला आवाज़ का मुक़ाबला नहीं कर सकतीं.’ कई फैंस ने ये भी कहा कि सोनू की फीमेल आवाज सुनिधि चौहाल की आवाज जैसी लग रही है.

सोनू निगम ने लाइव कॉन्सर्ट में ऐसा क्या किया? नेहा कक्कड़ को ट्रोल करने लगे लोग

ये भी पढ़ें: वर्ल्डवाइड ‘हनुमान अंश का जलवा, 39वें दिन ‘मिर्जापुर’ को मात देकर बना दिया इतना तगड़ा रिकॉर्ड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *