IPL 2026 में टूटा वर्षों पुराना रिकॉर्ड, सभी 10 कप्तानों ने मिलकर रचा इतिहास


IPL 2026 All Indian Captains: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए स्टेज सज चुका है. सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं. ज्यादातर टीमें प्रैक्टिस मैच खेल रही हैं. इसी बीच हम आपको बताएंगे कि कैसे सभी 10 कप्तानों ने मिलकर इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो पिछले 19 सालों से बरकरार था. 

दरअसल, 19 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि जब आईपीएल के किसी सीजन में सभी 10 टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ियों के हाथ में होगी. 2026 के सीजन में मौजूद सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय होंगे. बताते चलें कि इससे पहले ऐसा हो चुका है कि सभी टीमों के कप्तान भारतीय रहे हैं, लेकिन टूर्नामेंट में 10 टीमें जुड़ने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है.

पैट कमिंस की इंजरी से बना रिकॉर्ड 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस इंजरी के चलते 2026 के आईपीएल में शुरुआती कुछ मुकाबले नहीं खेल पाएंगे, जिसके चलते ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बनाया गया है. कमिंस की गैरमौजूदगी तक ईशान टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. कमिंस के अलावा बाकी 9 टीमों के कप्तान पहले से ही भारतीय थे. अब शुरुआती कुछ मैचों के लिए हैदराबाद की कमान भी भारतीय खिलाड़ी के हाथ में होगी. 

IPL 2026 में सभी 10 टीमों के कप्तान 

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रजत पाटीदार
  • सनराइजर्स हैदराबाद- ईशान किशन (पैट कमिंस की गैरमौजूदगी तक)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे
  • पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर
  • लखनऊ सुपर जायंट्स- ऋषभ पंत 
  • मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या 
  • राजस्थान रॉयल्स- रियान पराग
  • चेन्नई सुपर किंग्स- रुतुराज गायकवाड़
  • दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल
  • गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल 

ईशान किशन पहली बार IPL टीम के कप्तान 

यह पहला मौका होगा कि जब ईशान किशन किसी आईपीएल टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि ईशान को घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अच्छा अनुभव है. उन्होंने 2025 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी कप्तानी में झारखंड को खिताब जितवाया था. इस प्रदर्शन के बाद ही ईशान को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनाया था. टी20 विश्व कप में बल्ले से कमाल करते हुए मेन इन ब्लू को खिताब जितवाने में अहम योगदान दिया था. 

 

यह भी पढ़ें: ‘6 महीने में अर्जुन तेंदुलकर को दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज बना दूंगा, नहीं तो…’, दिग्गज ने ठोका बड़ा दावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *