CTET 2026 की नई परीक्षा तारीख जारी, 12 और 13 दिसंबर को होगा एग्जाम

ec2cb54afda821dc0bd5fafee35f4aee17894450068441094 original


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने सीटीईटी के 22वें संस्करण की नई परीक्षा तारीख जारी कर दी है. अब यह परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. इससे पहले सीटीईटी दिसंबर सत्र की परीक्षा से जुड़ी तारीखों में बदलाव किया गया था और परीक्षा 6 सितंबर को प्रस्तावित थी. सीबीएसई की ओर से जारी नोटिस के बाद सितंबर 2026 सत्र के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार अभी संशोधित परीक्षा शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं. वहीं सीबीएसई की ओर से परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी.

अब 12 और 13 दिसंबर को होगी परीक्षा

सीटीईटी 2026 की परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल सीटीईटी पोर्टल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. परीक्षा केंद्र के शहर और परीक्षा की तारीख की जानकारी परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले जारी की जाएगी. वहीं उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी वाला एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 दिन पहले डाउनलोड उपलब्ध कराया जाएगा.

क्यों टली थी परीक्षा?

शुरुआत में सीबीएसई की ओर से सीटीईटी 2026 की परीक्षा 6 सितंबर 2026 को कराई जानी थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आवेदन प्रक्रिया फिर से खोली गई थी. जिसके बाद 25 अगस्त से 1 सितंबर तक छूटे हुए योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका मिला था. वहीं नए आवेदन के चलते आवेदकों की तादाद बढ़ने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को देखते हुए बोर्ड को परीक्षा सितंबर से आगे बढ़ाने पड़ी.

दो पेपर में होगी सीटीईटी परीक्षा

सीटीईटी में दो अलग-अलग पेपर होते हैं और उम्मीदवार जिस कक्षा स्तर के लिए शिक्षक पात्रता हासिल करना चाहते हैं, उसी के अनुसार पेपर का चयन करते हैं. पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले उम्मीदवारों के लिए होता है. वहीं पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक बनने की पात्रता के लिए आयोजित किया जाता है. हर पेपर में कुल 150 सवाल होंगे, उनके लिए 150 अंक निर्धारित है. परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी. वहीं दोनों पेपर में पांच सेक्शन होंगे.

ये भी पढ़ें-UPSSSC में 132 पदों पर भर्ती, 21 से 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 

सीटीईटी में कितने अंक लाना जरूरी?

सीटीईटी में पात्र होने के लिए जनरल उम्मीदवारों को कम से कम 90 अंक लाना जरूरी होता है. वहीं  एससी, एसटी के ल‍िए 82 अंक लाना जरूरी होता है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पेपर और अपने चुने गए शिक्षण स्तर के अनुसार तैयारी करनी होती है. 

एडमिट कार्ड कब मिलेगा?

नई परीक्षा तारीखों के अनुसार अब परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. इसके बाद बताया जा रहा है कि एग्जाम सिटी और एग्जाम एडमिट कार्ड की जानकारी एग्जाम से 15 दिन पहले दी जाएगी. इनमें एग्जाम सिटी 27 या 28 नवंबर को और एडमिट कार्ड लगभग 10 दिसंबर को एग्जाम से ठीक 2 दिन पहले जारी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-UPSSSC में 132 पदों पर भर्ती, 21 से 40 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *