कार की हेडलाइट समय के साथ पीली या धुंधली पड़ने लगे तो उसकी रोशनी भी कम महसूस हो सकती है. ऐसे में इंटरनेट पर कोलगेट, खासकर कोलगेट से हेडलाइट साफ करने का तरीका खूब सर्च किया जाता है. लेकिन क्या यह सिर्फ इंटरनेट का नुस्खा है या वाकई इसमें कुछ सच्चाई है? सच यह है कि आम टूथपेस्ट से हल्की पीली परत और सतह पर जमा धुंधलापन कुछ हद तक हटाया जा सकता है. कोलगेट को धुंधली हेडलाइट साफ करने वाले घरेलू तरीकों में शामिल होता है. इसकी वजह टूथपेस्ट में मौजूद हल्के घर्षण वाले कण हैं, जो सतह की जमा परत को रगड़कर हटाने में मदद कर सकते हैं.
क्यों काम कर सकता है टूथपेस्ट?
कार की हेडलाइट का बाहरी लेंस आमतौर पर प्लास्टिक का होता है. लंबे समय तक धूप की पराबैंगनी किरणों और मौसम के असर से इसकी ऊपरी परत खराब होकर पीली या धुंधली हो सकती है. इस प्रोसेस के ऑक्सीकरण कहा जाता है. ऐसी में टूथपेस्ट सतह पर मौजूद हल्की जमा परत को घिसकर कुछ चमक वापस ला सकता है. इसलिए वीडियो में हेडलाइट पहले से साफ और आर पार साफ साफ दिखाई दे सकती है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि टूथपेस्ट हेडलाइट को नई जैसी बना देता है.
यह भी पढ़ें: Switchboard Cleaning: सफेद से काले हो गए हैं घर के स्विच बोर्ड, इस तरीके से करें सफाई
जान लें टूथपेस्ट के यह राज
अगर हेडलाइट की समस्या सिर्फ बाहरी गंदगी या हल्के ऑक्सीकरण तक है, तो घरेलू सफाई से फर्क दिखाई दे सकता है. लेकिन अगर प्लास्टिक की ऊपरी परत बुरी तरह खराब हो चुकी है, उसमें दरारें हैं या हेडलाइट के अंदर नमी जमे, तो सिर्फ कोलगेट से यह परीशानी दूर नहीं हो सकती है. याद रहे ज्यादा खराब हेडलाइट में सही सफाई और बहाली के लिए बहाली किट या विशेषज्ञ की मदद की जरूरत हो सकती है. कुछ मामलों में पूरा लेंस बदलना भी जरूरी हो सकता है.
सिर्फ यह हल नहीं
टूथपेस्ट से सफाई के बाद हेडलाइट चमकदार दिख सकती है, लेकिन यह हल नहीं माना जाना सकता है. धूप से बचाव के लिए यूवी सुरक्षा वाली परत लगाना हेडलाइट को दोबारा जल्दी पीला होने से बचाने में मदद कर सकता है. इसलिए कोलगेट से हेडलाइट हमेशा नई जैसी हो जाएगी कहना सही नहीं है. हल्के बाहरी धुंधलेपन में यह तरीका कुछ हद तक काम कर सकता है, लेकिन गंभीर ऑक्सीकरण या अंदर की खराबी में ज्यादा बेहतर विकल्प नहीं है.
यह भी पढ़ें: Desi Surma: घर पर कैसे बनाएं देसी सुरमा? आंखों को मिलेगी जबरदस्त ठंडक