आदित्य धर ने शाहरुख खान को रिलीज से पहले दिखा दी थी ‘धुरंधर 2’, अब खुला राज

97ae00b72a791bed6e761ee69a1efcc317895496075151296 original


बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. कल उन्होंने एक्स पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा था. इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए. इसी बीच शाहरुख खान ने एक्स पर बताया कि उन्होंने ‘धुरंधर’ देख ली है और उन्हें ये फिल्म बहुत पसंद आई. वहीं, अब खबरे सामने आ रही हैं कि उन्होंने फिल्म रिलीज होने से पहले ही थिएटर ‘धुरंधर 2’ देखी थी. 

शाहरुख खान ने रिलीज से पहले देख ली थी ‘धुरंधर 2’ 
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख ने खान ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही देख ली थी. सूत्र ने बताया, ‘शाहरुख खान ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज से एक दिन पहले ही देख लिया था. उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर से स्क्रीनिंग का इंतजाम करने के लिए कहा और राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने खुशी-खुशी उनके लिए ऐसा किया.’

सूत्र ने आगे कहा, ‘ये स्क्रीनिंग सलमान खान के प्रीव्यू थिएटर में हुई. शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ स्क्रीनिंग में शामिल हुए. करण जौहर भी उनके साथ थे.’

ये भी पढे़ेंः संभावना सेठ ने दिखाया जुड़वां बच्चों का चेहरा, बेटा और बेटी संग दिए क्यूट पोज

सूत्रों से ये भी पता चला कि शाहरुख ने फिल्म देखने के तुरंत बाद ही अपना रिव्यू दिया था. स्क्रीनिंग के बाद, शाहरुख खान ने आदित्य धर से बात की और उन्हें बताया कि उन्हें फिल्म कितनी पसंद आई. देश के सबसे बड़े स्टार्स में से एक से ऐसा फीडबैक पाकर आदित्य का दिल भर आया.

बता दें, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ साल 2025 में दिसंबर के महीने में रिलीज हुई थी. वहीं साल 2026 में इसका पार्ट 2 ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज हुआ. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार शामिल थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो किंग में नजर आने वाले हैं, जो 24 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

ये भी पढे़ेंः दूसरे मंगलवार भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने जमाई धाक, 5 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *