16 रुपये सस्ती हुई चीनी, 22 दिनों में बड़ी गिरावट; अब क्या है रेट?

bf29686034c8b138cfcfabab83b4b52217893688030481379 original


त्योहारों से पहले चीनी सस्ती हो रही है, इससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है. देश के कई बड़े शहरों में 22 अगस्त के मुकाबले 12 सितंबर को चीनी के दाम 12 रुपये से लेकर 16 रुपये तक कम हो गए हैं. यानी कि अगस्त के महीने में जो चीनी 70 प्रति किलो तक पहुंच गई थी, उसमें अब तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है.

किन-किन शहरों में कम हुई कीमत?

कानपुर- इन 22 दिनों में कानपुर में चीनी के दाम 69 रुपये घटकर 53 रुपये प्रति किलो पर आ गया है. यानी कि सीधे-सीधे 16 रुपये की कमी आई है. 

रांची- यहां 22 अगस्त के आसपास चीनी की कीमत 70 रुपये प्रति किलो के करीब थी, जो अब कम होकर 55 रुपये प्रति किलो हो गई थी. 

कोलकाता और गुवाहाटी- इन दोनों शहरों में भी 22 अगस्त के मुकाबले चीनी के दाम में 15 रुपये तक की गिरावट आई है.

अचानक क्यों सस्ती हो रही चीनी?

सरकार ने चीनी मिलों के लिए स्टॉक लिमिट कम कर दी है. सरकार ने चीनी डीलरों के लिए अधिकतम स्टॉक रखने की लिमिट को पहले के 4,000 क्विंटल से घटाकर सीधे 2,000 क्विंटल कर दिया है और इसे बेचन के लिए अधिकतम 30 दिनों का समय दिया है.

सरकार के नए संशोधित नियमों के तहत, अब कोई भी डीलर या व्यापारी जिस तारीख को चीनी मिल से स्टॉक प्राप्त करेगा, उसे 30 दिनों के भीतर हर हाल में बाजार में बेचना ही होगा. वह 30 दिन से ज्यादा समय तक चीनी को गोदाम में दबाकर नहीं रख सकता.

इसी तरह से सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए 15 दिन के भीतर स्टॉक कम करने या सिर्फ 15 दिनों का ही स्टॉक रखने के नियम लागू किए हैं. यानी कि ये अपने पास सिर्फ 15 दिनों की खपत के बराबर ही चीनी रख सकते हैं. एक्स्ट्रा रखी चीनी बाजार में बेचने के लिए उतारने होंगे.

चूंकि नियम के लागू होने की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है इसलिए कारोबारी आनन-फानन में चीनी बाजार में बेच रहे हैं और इसके चलते दाम तेजी से नीचे गिर रहे हैं. इसी तरह से सरकार ने 587 मिलों और दो रिफाइनरियों के लिए 13 लाख टन का कोटा भी तय किया है.  इसके चलते मिलों को हर हाल में 15 दिन के भीतर यह 13 लाख टन चीनी बाजार में निकालनी ही होगी, इसी वजह से मिलों से चीनी की थोक सप्लाई अचानक बढ़ गई. व्यापारियों के स्टॉक लिमिट आधे करने के फैसले और इस भारी कोटे के एक साथ आने से ही चीनी के दामों में 12 से 16 रुपये प्रति किलो की यह ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली है.

ये भी पढ़ें:

महंगी गैस खरीद रहा भारत, बढ़ेंगे LPG सिलेंडर के दाम! कतर से सप्लाई रुकी 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *