भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे हैं. उन्होंने ठाकुरपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि एक फेसबुक पेज पर नियमित रूप से ऐसे पोस्ट किए जा रहे हैं, जिससे उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है. गांगुली ने आरोप लगाया कि इस फेसबुक पेज को लाखों लोग फॉलो करते हैं, लेकिन इसपर नियमित रूप से भ्रामक पोस्ट्स किए जा रहे हैं.
सौरव गांगुली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के मौजूदा अध्यक्ष हैं. उन्होंने ठाकुरपुर पुलिस ठाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि ‘सौरव गांगुली फैंस’ के नाम से फेसबुक पर एक अनऑफिशियल पेज चलाया जा रहा है. इस पेज पर किए जा रहे पोस्ट उनकी छवि को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं. पूर्व भारतीय कप्तान ने आरोप लगाए कि तथाकथित अनऑफिशियल पेज के 36 लाख फॉलोअर्स हैं और उसपर भ्रामक पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं, जो उन्हें बदनाम करने का काम कर रहे हैं.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार गांगुली ने अपनी शिकायत में लिखा, “मैं समझता हूं कि जो लोग सार्वजनिक जीवन से जुड़े होते हैं, उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है. मगर ऐसे गुमराह करने वाले, मानहानिपूर्ण और भ्रामक जानकारी फैलाने वाले पोस्ट जो मेरी प्रतिष्ठा के लिए नुकसानदायक हों, वे कतई स्वीकार्य नहीं हैं. इसके लिए कानूनी कार्रवाई आवश्यक है.”
यह भी पढ़ें: विराट कोहली को लेकर ब्रेट ली ने क्यों कहा- ‘वो ऑस्ट्रेलियाई टीम में खेल सकते थे क्योंकि…’
दिग्गज खिलाड़ी ने पुलिस से आग्रह किया कि इस अनऑफिशियल पेज को चलाने वाले लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द एक्शन लिया जाए. उन्होंने यह भी मांग की कि सोशल मीडिया पर आगे ऐसे भ्रामक पोस्ट सामने ना आएं, उसके रोकने के लिए तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए.
रिपोर्ट अनुसार एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने भी पुष्टि करके कहा कि गांगुली द्वारा दर्ज शिकायत पर जल्द कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि गांगुली 2000-2005 तक भारतीय टीम के कप्तान रहे और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. गांगुली अभी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल में हैं.
यह भी पढ़ें: