- अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह योजना फिलहाल प्रस्तावित नहीं है।
Air India: एयर इंडिया यात्रियों के लिए एक नई और किफायती टिकट श्रेणी शुरू करने पर विचार कर रही है. यह योजना कुछ चुनिंदा छोटे रूट पर शुरू हो सकती है और जो यात्री फ्लाइट में खाना नहीं लेंगे, उनके लिए किराया कम हो सकता है. यात्री फ्लाइट में बिना ऑनबोर्ड मील (फ्लाइट में मिलने वाले खाने) का पैसा दिए यात्रा कर सकेंगे. हालांकि इस प्रस्ताव पर अभी विचार चल रहा है और अगर इसे मंज़ूरी मिलती है, तो यह सुविधा सिर्फ़ घरेलू यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी.
यात्री खाना न लेकर बचा सकते हैं पैसे
सूत्रों के मुताबिक, इस विचार पर यात्रियों के नज़रिए से सोचा जा रहा है. जो यात्री यात्रा के दौरान खाना नहीं लेना चाहते, वे ‘नो मील्स’ (बिना खाने वाला) टिकट चुन सकते हैं और रेगुलर टिकट बुक करने वालों की तुलना में कम पैसे दे सकते हैं. इससे यात्रियों की जेब पर भी कम असर पड़ेगा. एयर इंडिया पहले से ही अलग-अलग किराया कैटेगरी देती है और प्रस्तावित विकल्प उन यात्रियों के लिए एक और विकल्प बन सकता है जो यात्रा का खर्च कम करना चाहते हैं.
क्या आज, 16 जून को बंद रहेंगे बैंक और शेयर बाजार, जानें कब है मुहर्रम की छुट्टी?
चुनिंदा छोटे रूट पर शुरू होने की संभावना
मिली जानकारी के मुताबिक, अगर प्रस्तवा को मंज़ूरी मिलती है, तो एयरलाइन शुरू में कुछ चुनिंदा छोटे घरेलू रूट पर यह चयन पेश कर सकती है. इसके भविष्य को तय करने में यात्रियों का फीडबैक अहम भूमिका निभाएगा. ग्राहकों के फ़ीडबैक के आधार पर, एयरलाइन या तो इस कैटेगरी को और ज़्यादा घरेलू रूट तक बढ़ा सकती है या इसकी उपलब्धता को सीमित कर सकती है.
इस बीच, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए प्रस्तावित “बिना खाने” (नो-मील्स) वाली कैटेगरी पर विचार नहीं किया जा रहा है. अगर इस प्लान को मंज़ूरी मिल भी जाती है, तो भी यह सिर्फ़ घरेलू उड़ानों तक ही सीमित रहेगा. फिलहाल, एयर इंडिया घरेलू और इंटरनेशनल, दोनों तरह की उड़ानों में सभी यात्रियों को खाना परोसती है.
आज कितने में कर सकेंगे 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की बुकिंग? कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट