लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ, मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया मजेदार पोस्ट

de89a30e3d76cf6e9797f0df812d6c4917851553493391372 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता हमेशा अपने फैशन स्टेटमेंट से फैंस का ध्यान खींच लेती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें इतनी वायरल होती है कि हर कोई इस उम्र में उनकी तरह दिखना चाहता है. हाल ही में नीना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो मसाबा की ड्रेस में नजर आ रही है. हालांकि, उनकी तस्वीर से ज्यादा कैप्शन ने सभी का ध्यान खींच लिया, जो अब सुर्खियां बटोर रहा है. 

बढ़िया को क्या हो गया?

नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वो ब्लैक और गोल्डन कलर के मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं. उस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘मैं मसाबा का ये आउटफिट कई बार पहन चुकी हूं, लेकिन हर बार मुझे यही लगता है कि ये अभी भी शानदार दिखता है. पी. एस. मैं ‘शानदार’ की जगह ‘सेक्सी’ कहना चाहती थी… लेकिन फिर लोग कहेंगे, इस बुढ़िया को क्या हो गया?’ अब ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और बहुत पसंद किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल संग मृणाल ठाकुर का वीडियो वायरल, डेटिंग की अफवाह

फैंस के रिएक्शन 

इस पोस्ट पर कई फैंस ने अपना प्यार बरसाया हैं. एक ने लिखा, ‘अरे आप बोलो बिंदास, ये ड्रेस सच में आपके ऊपर सेक्सी लगती हैं.’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘बूढ़ी??? सच में?? आप फ्लोलेस हैं.’ वहीं एक और ने लिखा, ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना. आप सुपर सेक्सी लग रही हैं.’
लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट
लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट
लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट

नीना गुप्ता का करियर 

बता दें कि नीना गुप्ता बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं और अपनी खूबसूरती से कई यंग एक्ट्रेसेज को टक्कर देती है. काम की बात करें, तो 2018 की फिल्म ‘बधाई हो’ उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बना और अमेजन प्राइम वीडियो की ‘पंचायत’ वेब सीरीज ने उन्हें और लोकप्रिय बना दिया. इस साल वो हॉरर फिल्म ‘वध 2’ में नजर आई और जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘चुंबक’ और ‘पंचायत’ के सीजन 5 में दिखाई देंगी. 

ये भी पढ़ें: पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे साउथ स्टार धनुष? हालिया बयान से हलचल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *