‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म

8b4526e28152c4a9e3a882097f41aa2d1785240307921587 original


‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ थिएटर में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म में टॉम हॉलैंड लीड रोल में हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म भारत में 30 जुलाई को और दुनियाभर में 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म का हाल ही में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ. फिल्म देखने के बाद जर्नलिस्ट और क्रिटिक्स ने रिव्यू शेयर किया है और इसे अब तक की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म बताया.

फिल्म का फर्स्ट रिव्यू

‘डेडलाइन’ के जॉर्ज मैके ने फिल्म को स्पाइडर-मैन के लिए एक शानदार लव लेटर कहा. इसी के साथ उन्होंने फिल्म को अबतक की बेस्ट स्पाइडर-मैन फिल्म बताया. उन्होंने लिखा, ”स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ स्पाइडर-मैन के कैरेक्टर और उनके आसपास की दुनिया के लिए लव लेटर है. टॉम हॉलैंड, ज़ेंडया  और सैडी सिंक ने अबतक की बेहतरीन स्पाइडर मैन फिल्म बनाई है. MCU की वापसी हुई है और ये पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है.’

‘लव एंड वॉर’ का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट

डिजिटल क्रिएटर एडम ह्लावाच ने लिखा, ‘मैं फिल्म देखकर सरप्राइज हो गया. मुझे फिल्म बहुत पसंद आई. डेस्टिन डैनियल क्रेटन और टॉम हॉलैंड ने फिल्म में अपनी जान लगा दी और इसका नतीजा शानदार रहा. ये फिल्म बहुत बड़ी होने वाली है और लंबे समय तक इसकी बात होने वाली है. मैं ये देखकर हैरान रह गया कि कैसे इतना सब बैलेंस किया गया इमोशन, ह्यूमर, एक्शन, प्रैक्टिल वर्सेस विजुअल इफेक्ट्स, स्कोर और सिनमैटोग्राफी. ये बहुत हैंडमेड लगा. फिल्म इंतजार के लायक है.’

Gizmodo के जर्मेन लुसियर ने फिल्म को लेकर लिखा, ‘मैं बस फिल्म देखकर रो रहा था. ये जबरदस्त फिल्म है. ये एक साथ 5 अलग-अलग कहानियों को बराबर बैलेंस करती है और हर कहानी पिछली वाली से बेहतर है.’

फिल्म राइटर पीटर हॉवेल ने भी फिल्म की तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने लिखा, ‘ये फिल्म मल्टीवर्स वाली स्टोरी से अलग है जिनका पिछले कुछ सालों में MCU में दबदबा रहा है. ये फिल्म मल्टीवर्स की उबाऊ चीजों को कट करती है और जमीनी कहानी दिखाती है. टॉम हॉलैंड ने कमाल किया है.’

‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर लॉन्च: छलक पड़े सनी देओल के आंसू, शबाना ने शेयर किया एक्सपीरियंस

बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाल

बता दें कि इंडिया में फिल्म इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, फिल्म के ओपनिंग वीकेंड पर वर्ल्डवाइड 800 मिलियन डॉलर की कमाई की उम्मीदें हैं. अगर ऐसा हुआ तो ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनिंग वीकेंड वाली फ़िल्म बन सकती है. नंबर वन पर ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ है, फिल्म ने 1.2 बिलियन डॉलर की कमाई की थी.

बता दें कि टॉम हॉलैंड को इन दिनों फिल्म ‘द ओडिसी’ में देखा जा रहा है. इस फिल्म में भी उनके काम की बहुत तारीफ हुई. फिल्म को क्रिस्टोफर नोलन ने बनाया है. फिल्म में मैट डेमन भी नजर आए. फिल्म के प्रमोशन के लिए टॉम, मेट और क्रिस्टोफर इंडिया भी आए थे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *