IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट

e75505573536cb0e5ee3f849d88567c11785319910382975 original


IPL दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग नहीं बल्कि खिलाड़ियों का जीवन बदल देने वाला मंच बन चुका है. 2008 में शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग आज 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा का बिजनेस बन चुका है. ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक हूलीहान लोकी ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें आईपीएल की कुल बिजनेस वैल्यू 20.6 बिलियन डॉलर बताई गई है, जो लगभग 1.96 लाख करोड़ रुपये के बराबर है.

आपको याद दिला दें कि इस साल 2 फ्रेंचाइजी का मालिक भी बदला था, जिसमें RCB फ्रेंचाइजी को टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैकस्टोन और आदित्य बिरला ग्रुप ने मिलकर 1.78 बिलियन डॉलर में खरीदा था. दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स को मित्तल परिवार और अडार पूनावाला ने मिलकर 1.65 करोड़ रुपये में खरीदा था. सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि टीमों की ब्रांड वैल्यू भी आसमान को छू रही है.

1.96 लाख करोड़ का IPL

हूलीहान लोकी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार इस बार आईपीएल की बिजनेस वैल्यू में 11.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. प्रति मैच वैल्यूएशन की बात करें तो आईपीएल अब सिर्फ अमेरिकी फुटबॉल लीग NFL से पीछे है. सिर्फ आईपीएल की ही ब्रांड वैल्यू में 4.3 बिलियन डॉलर का ही इजाफा हुआ है.

RCB की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे कीमती यानी मोस्ट वैल्यूएबल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू है. RCB की ब्रांड वैल्यू 16 प्रतिशत बढ़कर 312 मिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गई है, और वह ऐसी पहली टीम भी है, जिसकी वैल्यूएशन 300 मिलियन डॉलर के पार पहुंची है. जबकि 2025 में बेंगलुरू की वैल्यू 269 मिलियन डॉलर हुआ करती थी.

सबसे ज्यादा वैल्यूएबल टीमों के मामले में मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर है, जिसकी वैल्यू 264 मिलियन डॉलर हो गई है. वहीं 245 मिलियन डॉलर की वैल्यू के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरे स्थान पर है. उसके बाद 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का नंबर आता है.

किसकी ब्रांड वैल्यू कितनी?

  • RCB – 312 मिलियन डॉलर
  • MI – 264 मिलियन डॉलर
  • KKR – 245 मिलियन डॉलर
  • CSK – 244 मिलियन डॉलर
  • SRH – 168 मिलियन डॉलर
  • RR – 161 मिलियन डॉलर
  • PBKS – 158 मिलियन डॉलर
  • GT – 157 मिलियन डॉलर
  • DC – 156 मिलियन डॉलर
  • LSG – 122 मिलियन डॉलर

यह भी पढ़ें:

ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग

20वें एशिआई गेम्स के लिए इंडियन हॉकी टीम की घोषणा, जानिए कौन है कप्तान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *