‘धुरंधर से बड़ी…’ दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन पर फिल्म बना रहे रामगोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

03312f91a12849b54a4e71a0f8327be717893956385881064 original


मशहूर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की थी. हालांकि अब उन्होंने अपनी एक नई फिल्म को लेकर दावा किया है कि ये धुरंधर से भी बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी. रामगोपाल वर्मा ‘सैयारा’ फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ एक फिल्म बना रहे हैं और हाल ही में एक पोस्ट में इसकी कहानी का खुलासा करते हुए उन्होंने इसे लेकर बड़ा दावा किया है.

दाऊद और छोटा राजन के अलग होने के समय की है कहानी

रामगोपाल वर्मा ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट करते हुए अपनी अगली फिल्म की कहानी का खुलासा करते हुए बताया कि कहानी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन के अलग होने के वक्त की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘सौत्या नाम के एक शख्स की वजह से दाऊद इब्रहिम और छोटा राजन अलग हुए थे. कहानी उसी वक्त की है. इसमें ये भी दिखाया जाएगा कि बाद में भारत की खुफिया एजेंसी घटनाओं में किस तरह से शामिल थी और किस वजह से साल 1993 का मुंबई बम ब्लास्ट हुआ था.’

ये भी पढ़ें: कभी ट्रेन में गाते थे आयुष्मान खुराना, फिल्म के लिए ऑडिशन देने गए तो डायरेक्टर ने भगाया

रामगोपाल का दावा- ‘धुरंधर’ से बड़ी है उनकी फिल्म

रामगोपाल ने आगे ये दावा भी किया कि उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ से आगे होगी. उन्होंने लिखा, ‘ये फिल्म ‘धुरंधर’ से कहीं बड़े पैमाने पर होगी और सत्या की तुलना में ये ज्यादा डाउन टू अर्थ होगी.’ बता दें कि सत्या साल 1998 में आई थी, जिसमें मनोज बाजपेयी ने अहम रोल निभाया था और इसे रामगोपाल ने डायरेक्टर किया था. 

रामगोपाल प्रोड्यूसर तो मोहित सूरी डायरेक्टर

रामगोपाल वर्मा ने ये भी बताया कि इस फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं रामगोपाल इसकी कहानी लिख रहे हैं और वो इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं. इस गैंगस्टर फिल्म में अल्ट्रा-रियलिस्टिक एक्शन और बेहतरीन इमोशनल म्यूज़िक होगा.

मोहित की ‘सैयारा’ ने कमाए थे 570 करोड़

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी पिछली फिल्म ‘सैयारा’ थी. जुलाई 2025 में रिलीज हुई इस मूवी ने दुनियाभर में 570 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ये ब्लॉकबस्टर निकली थी. इससे डेब्यू करने वाले अहान पांडे के अपोजिट अनीत पड्डा ने अहम रोल निभाया था. इसके बाद से ही फैंस मोहित के अगले प्रोजेक्ट के लिए बेताब हैं. इसी बीच रामगोपाल ने ये ऐलान करके फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है

ये भी पढ़ें: कभी राजेश खन्ना से काम मांगने जाते थे अक्षय कुमार, फिर कैसे बने उनके दामाद?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *