सुनीता आहूजा ने गणपति का किया स्वागत, बताया गोविंदा क्यों नहीं आए नजर

a0c9262e44e2dbdd9e8bb947703f0f1c1789391651358587 original


एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने घर पर गणपति का स्वागत किया. वो खुद जाकर गणपति घर लेकर आईं. हालांकि, इस दौरान गोविंदा नजर नहीं आए. सुनीता ने अब बताया कि आखिर गोविंदा कहां हैं.

ये भी पढ़ें- ‘बेथलहम कुडुंबा यूनिट’ ने ‘लोकाह चैप्टर 1’ को पछाड़ा, बनी मॉलीवुड की हाइएस्ट ग्रॉसर, 300 करोड़ क्लब में एंट्री

सुनीता ने एएनआई से बातचीत में बताया कि गोविंदा कहां हैं. सुनीता ने कहा, ‘मेरी सास निर्मला जी ने गणपति घर लाना शुरू किया था. मैं जब तक जीवित हूं मैं भी हर साल अपने घर में लेकर आऊंगी. इस दौरान बहुत अच्छा लगता है. इतने लोग मिलने आते हैं. नाचते-गाते हैं. इतना अच्छा खाने को मिलता है. मैं हमेशा डेढ़ दिन के गणपति रखती हूं. मैं नाच गाकर गणपति लेकर आई हूं. पहली बार मैं खुद जाकर लेकर आई हूं. वर्ना हर बार गोविंदा जी लेकर आते हैं या मेरे बेटे यशवर्धन लेकर आते हैं.’

सुनीता ने कहा, ‘मुझे एक साल में मेरे बप्पा ने बहुत कुछ दिया. मुझे बहुत काम दिया. मेरा खूब अच्छा हुआ है. मैंने बोला था इस बार मैं खुद नाच-गाकर गणपति को अपने घर लेकर आऊंगी और वैसा ही हुआ. मैं चाहती हूं गणेश सारे विघ्न हर लें और मेरे बच्चों का खूब नाम हो. मैं भी खूब अच्छे-अच्छे काम करूं.’

गोविंदा क्यों नहीं आए नजर?

आगे जब गोविंदा को लेकर सवाल किया गया तो सुनीता ने कहा, ‘गोविंदा जी अमेरिका में हैं. वो रात को आएंगे. अगर थक गए होंगे तो आज दर्शन करने नहीं आएंगे. वो फिर कल आएंगे दर्शन करने. ये उन्हीं का घर है. उनको तो आना ही है.’

ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर कैसे पिता हैं? सास सोनी राजदान बोलीं- आलिया का बहुत सपोर्ट करते हैं

बता दें कि गोविंदा और सुनीता के बीच काफी समय से अनबन चल रही है. दोनों के रिश्ते ठीक नहीं हैं. सुनीता ने गोविंदा पर कई आरोप भी लगाए. बीच में ये भी खबरें आई थीं कि सुनीता ने तलाक के लिए फाइल किया था. वहीं गोविंदा के अफेयर की खबरें भी चर्चा में रहीं. फिर सुनीता ने तलाक का केस वापस तो ले लिया है. हालांकि, उनके बीच के रिश्ते सुधरने को लेकर कोई खबर नहीं आई है. सुनीता का कहना है कि वो अपने बच्चों के लिए जी रही हैं. अब सुनीता ने भी काम करना शुरू कर दिया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *