बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने भाई और एक्टर सोहेल खान के घर पहुंचे. खान परिवार ने हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया. इस खास मौके पर सलमान काफी कैजुअल लुक में नजर आए. उन्होंने ब्लू स्ट्राइप्ड शर्ट के साथ लाइट ब्लू जींस पहनी थी. हालांकि, भाईजान के लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके सिर पर बंधे व्हाइट स्कार्फ ने खींचा. सलमान को इस अंदाज में देखकर फैंस को उनकी सुपरहिट फिल्म ‘वॉन्टेड’ की याद आ गई.
सफेद स्कार्फ ने खींचा फैंस का ध्यान
सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वो सोहेल खान के घर के बाहर अपनी गाड़ी से उतरते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वहां मौजूद पैप्स ने उन्हें घेर लिया. सलमान ने भी एक से बढ़कर एक पोज दिए. इसके बाद वो घर के अंदर चले गए. सलमान का पूरा लुक काफी कैजुअल था, लेकिन सिर पर बंधे व्हाइट स्कार्फ की वजह से उनका अंदाज हमेशा से थोड़ा अलग लग रहा था.
सलमान खान का लुक वायरल
सलमान का ये लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी पुरानी फिल्म ‘वॉन्टेड’ को याद करने लगे. दरअसल, 2009 में रिलीज हुई ‘वॉन्टेड’ में भी सलमान कुछ सीन्स में सिर पर स्कार्फ बांधे नजर आए थे. फिल्म में उनका एक्शन अवतार दर्शकों को काफी पसंद आया था. इसी वजह से गणेश चतुर्थी के मौके पर सलमान का ये लुक देखकर फैंस को उनका वही पुराना अंदाज याद आ गया.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Actor Salman Khan arrives at the residence of his brother and actor Sohail Khan for the Ganesh Chaturthi celebrations. pic.twitter.com/zC3Ebbpjmp
— ANI (@ANI) September 14, 2026
ये भी पढ़ें:- ‘कलेश बाधा ना आए…’, गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
फैंस ने की सलमान खान के लुक की तारीफ
सलमान के लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्यार बरसाया. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘फिर से वॉन्टेड लुक.’ वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, ‘सलमान इस लुक में बहुत अच्छे लग रहे हैं.’ एक ने लिखा, ‘वॉन्टेड वाला सलमान खान.’ एक लिखते हैं, ‘क्या मस्त लुक है भाईजान.’ वहीं, कई फैंस ने सलमान के इस सिंपल और पुराने अंदाज की तारीफ भी की है.
गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पहुंचे ये सेलेब्स
गणेश चतुर्थी के मौके पर सलमान की मां सलमा खान ने भी बेटी अर्पिता खान शर्मा के साथ मिलकर गणपति बप्पा का स्वागत किया. खान परिवार हर साल इस त्योहार को काफी उत्साह के साथ मनाता है. परिवार के लोग साथ मिलकर पूजा करते हैं और बप्पा का आशीर्वाद लेते हैं. गणेश चतुर्थी के मौके पर सोहेल खान का घर सितारों से गुलजार रहा. बप्पा के दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे. इस दौरान करण जौहर, महीप कपूर, यूलिया वंतूर, जेनेलिया देशमुख और सीमा सजदेह समेत कई सितारे नजर आए. सभी ने गणपति बप्पा के दर्शन किए और खान परिवार के साथ इस खास मौके को सेलिब्रेट किया.
अंबानी परिवार के घर पहुंचे सलमान खान
सोहेल खान के घर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में शामिल होने के बाद सलमान खान अंबानी परिवार के घर पहुंचे. गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार के घर खास समारोह का आयोजन किया गया था. इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए और सभी ने अपनी मौजूदगी से समारोह की रौनक बढ़ा दी. सलमान खान इस दौरान उसी लुक में नजर आए, जिसमें वो सोहेल खान के घर पहुंचे थे. सलमान ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए और इसके बाद अंदर जाकर गणपति बप्पा के दर्शन किए.
अंबानी परिवार के इस खास सेलिब्रेशन में विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और करीना कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे. सितारों के एक से बढ़कर एक लुक ने भी लोगों का ध्यान खींचा. इस दौरान सभी ने गणपति बप्पा के दर्शन किए और त्योहार को पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Actor Salman Khan arrives at Antilia, the residence of the Ambani family, for the Ganesh Chaturthi celebrations. pic.twitter.com/qDwcIys9TC
— ANI (@ANI) September 14, 2026
ये भी पढ़ें:- अंबानी फैमिली का गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन, फैमिली संग दिखे सैफ, सलमान भी पहुंचे, नीता अंबानी का लुक वायरल