बप्पा की भक्ति में डूब जाते हैं बॉलीवुड के ये मुस्लिम एक्टर्स, घर में ऐसे होती है पूजा

5f22066f1c6978c0c5e5bceae57b244c17895407445231296 original

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के कई मुस्लिम एक्टर्स भी हर साल गणपति बप्पा की पूजा और उनके स्वागत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. इन सितारों के घर गणपति उत्सव की खास रौनक देखने को मिलती है. आइए जानते हैं उन मुस्लिम एक्टर्स के बारे में, जो बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आते हैं और किस तरह घर पर गणेश चतुर्थी मनाते हैं.

सलमान खान हर साल मनाते हैं गणेश चतुर्थी
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर हर साल गणेश चतुर्थी पर बप्पा का वेलकम किया जाता है. इस बार भी उनके घर गणपति बप्पा विराजे. सलमान खान समेत घर से सभी लोगों ने धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई.

बप्पा की भक्ति में डूब जाते हैं बॉलीवुड के ये मुस्लिम एक्टर्स, घर में ऐसे होती है पूजा

सैफ अली खान भी रखते हैं आस्था
एक्टर सैफ अली खान भी हर साल गणेश चतुर्थी मनाते हैं. इस साल उन्होंने अपने हाथों से बप्पा की मूर्ति बनाई थी, जिसकी झलक करीना कपूर ने शेयर की थी. कपल अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में भी शामिल हुआ था.

बप्पा की भक्ति में डूब जाते हैं बॉलीवुड के ये मुस्लिम एक्टर्स, घर में ऐसे होती है पूजा

शाहरुख खान भी करते हैं बप्पा का स्वगात
बॉलीवुड के किगं यानी शाहरुख खान भी अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं और सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ फोटोज भी शेयर करते हैं. हाल ही में उन्होंने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई भी दी.

ये भी पढ़ेंः सलमान खान ने की बप्पा की उल्टी आरती, बहनअर्पिता ने भाई को तुरंत बताई गलती, वीडियो वायरल

जहीर इकबाल भी सेलिब्रेट करते हैं गणेश उत्सव 
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पति और एक्टर जहीर इकबाल मुस्लिम है, लेकिन वो भी हिंदू धर्म के सभी त्यौहार मनाते नजर आते हैं. हाल ही में गणपति बप्पा के दर्शन करने एक सोहेल खान के घर पहुंचे थे.

बप्पा की भक्ति में डूब जाते हैं बॉलीवुड के ये मुस्लिम एक्टर्स, घर में ऐसे होती है पूजा

हिना खान मनाती हैं गणेश चतुर्थी
टीवी एक्ट्रेस हिना खान मुस्लिम हैं, लेकिन वे गणेश उत्सव धूमधाम से मनाती हैं. हिना ने इस बार गणपति संग फोटोज भी शेयर की थी. 

अफसाना खान भी करती हैं बप्पा की पूजा
सिंगर अफसाना खान भी मुस्लिम है और वो गणेश चतुर्थी मनाती हैं. वो हाल ही में कपलि शर्मा के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची थी. इस दौरान उनके पति साजन शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे. अफसाना ने सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे.

बप्पा की भक्ति में डूब जाते हैं बॉलीवुड के ये मुस्लिम एक्टर्स, घर में ऐसे होती है पूजा

सना मकबूल मनाती हैं गणेश चतुर्था
मुस्लिम एक्ट्रेस सना मकबूल भी गणेश चतुर्थी मनाती हैं. इस बार वो अर्जुन बिजलानी के घर बप्पा के विसर्जन के दौरान शामिल होने पहुंची थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की हैं. 

बप्पा की भक्ति में डूब जाते हैं बॉलीवुड के ये मुस्लिम एक्टर्स, घर में ऐसे होती है पूजा

ये भी पढ़ेंः ‘सिर्फ पैसा कमाना मकसद नहीं था’ रश्मि देसाई ने 8 साल में क्यों ठुकराए दर्जनों ऑफर्स?

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *