बेटी संग लारा दत्ता का दिखा मस्ती भरा अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्यूट डांस वीडियो

cca09d64c23080a1a886c4536c0a297617772927062201372 original


एक्ट्रेस लारा दत्ता इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर खूब चर्चा में है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी बेटी साइरा भूपति के साथ डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो में मां-बेटी की शानदार जोड़ी और प्यारा बॉन्ड देखने को मिला, जिसे हर फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. साथ ही ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

बेटी संग डांस करती दिखीं लारा 

लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘बच्चों को खुश करने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है! कभी-कभी तो ये पैरेंट्स को शर्मिंदा करने की हद तक पहुंच जाते है!’ इस वीडियो में दोनों ‘डोंट माइंड’ गाने पर डांस करते दिखे, जिसमें दोनों की जोड़ी शानदार लग रही है. इस वीडियो में लारा और साइरा घर के लुक में नजर आ रहे है, जिसमें लारा नेवी लेगिंग्स और टी-शर्ट में दिख रही है. वहीं साइरा ने डार्क कलर का लेगिंग्स और एक स्वेटशर्ट पहन रखा है. 

वीडियो में उनके डांस स्टेप्स और एनर्जी फैंस को बहुत पसंद आ रहे है. इस वीडियो पर फैंस के साथ कई सेलेब्स ने भी कॉमेंट कर उनकी जोड़ी की तारीफ की. शिल्पा शेट्टी, दिया मिर्जा और डियान पांडे समेत कई सेलेब्स ने उनके वीडियो पर प्यारा कमेंट किया है. 

बेटी संग लारा दत्ता का दिखा मस्ती भरा अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्यूट डांस वीडियो

ये भी पढ़ें: थलापति विजय ‘जना नायकन’ की रिलीज डेट हुई कंफर्म, इस दिन दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल

लारा की आने वाली फिल्में 

बता दें कि लारा दत्ता साल 2000 में मिस यूनिवर्स रह चुकी है. उन्होंने टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी की थी और 2012 में साइरा का जन्म हुआ था. मां बनने के बाद से लारा हमेशा अपने मदरहुड को एंजॉय करती है और बेटी के साथ एक दोस्त की तरह रहती है. वहीं काम की बात करें, तो वो हाल में ‘रणनीति: बालकोट एंड बियोंड’ में दिखी थीं. इसके अलावा कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और दिशा पाटनी स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ और रणबीर कपूर की ‘रामायण’ शामिल है. ‘रामायण’ में वो रानी कैकयी का किरदार निभाने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है.

ये भी पढ़ें: Raja Shivaji Star Cast Fees: ‘राजा शिवाजी’ के स्टारकास्ट की फीस, रितेश देशमुख ने वसूली मोटी रकम, अभिषेक बच्चन-संजय दत्त भी नहीं रहे पीछे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *