गुजरात रोडवेज में 2500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन

d40896448524a08afc22d8e1e7b3311017894697531501474 original


गुजरात में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है। गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन यानी जीएसआरटीसी ने हेल्पर के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 2510 पदों को भरा जाएगा, जो फिक्स्ड पे यानी तय वेतन के आधार पर पांच साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होंगे. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. सरकारी नौकरी की स्थिरता चाहने वाले आईटीआई क्वालिफाइड युवाओं के लिए यह भर्ती एक अच्छा मौका मानी जा रही है.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू होकर 6 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी. जो उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर चुके हैं, उनके पास परीक्षा फीस जमा करने के लिए 8 अक्टूबर 2026 तक का समय है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से होने वाली दिक्कत से बचा जा सके.

क्या है योग्यता?

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र माने जाएंगे, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई ट्रेड पास किया हो. इसमें मोटर व्हीकल मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टर्नर, कारपेंटर, पेंटर और शीट मेटल वर्कर जैसे कई ट्रेड शामिल हैं. उम्मीदवार की उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए, और उम्र की गणना 6 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट भी दी जाएगी, हालांकि सभी छूट के बाद भी अधिकतम उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं हो सकती.

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती पांच साल तक फिक्स्ड पे के तौर पर 21,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. पांच साल की अवधि पूरी होने के बाद, तय सर्विस शर्तों के अनुसार उम्मीदवार नियमित नियुक्ति के लिए पात्र माने जाएंगे. यानी शुरुआती दौर में फिक्स्ड सैलरी मिलने के बाद आगे चलकर स्थायी नौकरी और बेहतर वेतन पाने का रास्ता भी खुल जाता है.

यह भी पढ़ें: MP में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर से करें आवेदन 

कैसे होगा सिलेक्शन?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और अप्रेंटिसशिप वेटेज के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा. इसमें जनरल नॉलेज, गुजरात का इतिहास-भूगोल और करंट अफेयर्स से जुड़े 30 सवाल, गुजराती व्याकरण के 5 सवाल, इंग्लिश ग्रामर के 5 सवाल, आईटीआई ट्रेड से जुड़े 50 सवाल और बेसिक कंप्यूटर के 10 सवाल शामिल होंगे. गलत जवाब देने पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी रखी गई है.

कैसे करें आवेदन?

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को गुजरात के ओजस पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. आवेदन से पहले अपने फोटो, सिग्नेचर, आईडी प्रूफ और एड्रेस से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन करके तैयार रखने की सलाह दी जाती है. अगर किसी उम्मीदवार ने गलती से एक से ज्यादा फॉर्म जमा कर दिए हैं, तो सिर्फ आखिरी फीस भरे हुए आवेदन को ही मान्य माना जाएगा, इसलिए फॉर्म भरते समय पूरी सावधानी बरतना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: मेजर ऋषभ सिंह संब्याल को कितनी पेंशन मिलेगी? 30 की उम्र में लिया रिटायरमेंट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *