सायरा बानो ने हेमा मालिनी संग मुलाकात की तस्वीर की शेयर , धर्मेंद्र को याद कर लिखा- ‘दिलीप साहब के लिए उनका प्यार…’

35fc76b2389eba5ba1d7ac403b4c3d8d1777875016223209 original


सायरा बानू अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर इंटरेस्टिंग किस्से और हैप्पी मेमोरी शेयर करती रहती हैं. हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी से मुलाकात की. हेमा ने सायरा के घर आकर उन्हें बॉलीवुड के सुनहरे दौर की याद दिला दी. जिसके बादसायरा बानू नेभी इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात की झलकियां शेयर की और एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा. उन्होंने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए बताया कि वे दिलीप साहब को कितना सम्मान देते थे.

सायरा बानू ने हेमा मालिनी से मुलाकात की तस्वीर की शेयर
सायरा बानू ने अपने सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है. ‘बागबान’ एक्ट्रेस से मिलने की खुशी जताते हुए सायरा बानू ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “ऐसा लगता ही नहीं कि कुछ ही समय हुआ है जब हेमा अपनी कजिन बहन प्रभा के साथ मुझसे मिलने मेरे घर आई थीं… और फिर भी, जब मैंने सुना कि वह दोबारा आ रही हैं… मेरा दिल खुशी से झूम उठा.”

हेमा मालिनी के आते ही सायरा बानू को लगा मानो समय थम गया हो. उन्होंने लिखा, “जब वह आईं, तो उतनी ही शालीन लग रही थीं, और उसी पल मुझे 1966 में राज कपूर के साथ फिल्म ‘दीवाना’ के सेट पर उनसे हुई पहली मुलाकात याद आ गई. मुझे याद है, तब भी मैं उनकी खूबसूरती से मंत्रमुग्ध हो गई थी – इसके लिए कोई और शब्द इतना सटीक नहीं हो सकता.”

 

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 3:‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन

सायरा बानू ने हेमा संग अपनी दोस्तो को लेकर क्या कहा?
सायरा बानू ने आगे बताया कि कृष्णा राज सागर डैम पर बिताए दिनों में उनके कमरे अगल-बगल होते थे और वे बरामदे में बैठकर घंटों बातें करती थीं. उन्होंने कहा, “हमारी मां भी हमारे साथ होती थीं और अक्सर हमारी बातचीत में शामिल होकर कुछ नॉलिज वाली बातें एड कर देती थीं. फिर भी, जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वह केवल उन पलों की यादें ही नहीं हैं, बल्कि यह है कि असल में कितना कम बदलाव आया है. कुछ दोस्ती बनाए रखने की अपेक्षा नहीं करतीं, वे बस बनी रहती हैं. उनके साथ न तो कोई कोशिश है, न ही कुछ समझाने या याद दिलाने की जरूरत है. बस एक समझ है, एक आत्मीयता है जिसे वक्त, अपने निरंतर बीतने के बावजूद, कम नहीं कर पाया है.”

सायरा ने धर्मेंद्र और दिलीप कुमार के रिश्ते को लेकर क्या कहा?
अपनी पोस्ट में आगे उन्होंने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और दिलीप कुमार के बीच के गहरे रिश्ते को याद किया और कहा, “और इन्हीं विचारों में कहीं मुझे धर्मेंद्र जी की याद आ गई, उनकी गर्मजोशी की, उस सच्चे स्नेह की, जिसके साथ वे दिलीप साहब के लिए अपना स्नेह रखते थे. दिलीप साहब के प्रति उनका प्यार और सम्मान कभी जाहिर करने की जरूरत नहीं थी, यह उनके बोलने के तरीके से ही क्लियर हो जाता था, एक ऐसा आदर जो कहीं गहरे से आता था. 

मुझे लगता है, कुछ रिश्ते ऐसे ही होते हैं. वे अनाउंस नहीं किए जाते वे सालों तक बस जीते रहते हैं, डायरेक्ट और इनडायरेक्ट दोनों तरीकों से और ऐसे क्षणों में, हमें एहसास होता है कि हर अनमोल चीज अतीत की नहीं होती. कुछ चीजें आज भी हमारे साथ हैं. ”

 

ये भी पढ़ें:-Patriot BO Day 3 Worldwide: ‘पैट्रियट’ ने दुनियाभर में मचाई धूम, तीन दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60 करोड़ के हुआ पार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *