Newlywed Cooking Tips: पहली रसोई में क्या बनाएं? 15 मिनट में जीतें ससुराल वालों का दिल!

b7933d2488cfe7d25da4f4c514e4f85e17892189314721257 original


Pehli Rasoi Ideas For New Bride After Marriage: शादी के बाद जब नई दुल्हन पहली बार अपने नए घर की रसोई में खाना बनाती है, तो वह पल उसके लिए हमेशा खास रहता है. कई भारतीय परिवारों में पहली रसोई की अपनी एक परंपरा होती है और इस मौके पर कुछ मीठा बनाने की रस्म भी निभाई जाती है. लेकिन अगर आपको नए परिवार की पसंद-नापसंद के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है या खाना बनाने का अनुभव कम है, तो पहली रसोई में क्या बनाया जाए, यह सोचकर थोड़ी घबराहट होना स्वाभाविक है. ऐसे में ऐसी डिश चुनना बेहतर होता है जो बनाने में आसान हो, ज्यादा समय न ले और परिवार के ज्यादातर लोगों को पसंद भी आए.

पहली रसोई के लिए मीठी डिश को शुभ माना जाता है. इसके पीछे यह मान्यता है कि घर में नई शुरुआत मिठास के साथ हो और रिश्तों में भी वही मिठास बनी रहे. इसलिए हलवा, खीर या किसी पारंपरिक मिठाई से शुरुआत करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं जो पारंपरिक होने के साथ थोड़ा अलग भी लगे, तो इन आसान विकल्पों को आजमा सकती हैं.

ऑरेंज सूजी हलवा से करें मीठी शुरुआत

हलवा पहली रसोई के लिए सबसे आसान और पसंद किए जाने वाले विकल्पों में से एक है. इसमें थोड़ा ट्विस्ट देकर आप साधारण सूजी के हलवे को खास बना सकती हैं. इसके लिए भुनी हुई सूजी, घी, पिसी चीनी, उबलता पानी, संतरे का रस और ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होगी. सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करके सूजी डालें और इसे करीब 15 मिनट तक अच्छी तरह भूनें. जब सूजी का रंग थोड़ा गहरा होने लगे, तब इसमें पिसी चीनी डालकर मिलाएं. इसके बाद पानी और संतरे का रस डालते हुए लगातार चलाएं, ताकि इसमें गांठें न पड़ें. आखिर में ड्राई फ्रूट्स डालें और गरमा-गरम हलवा परोसें. संतरे का हल्का स्वाद इसे आम हलवे से थोड़ा अलग बना देता है.

Newlywed Cooking Tips: पहली रसोई में क्या बनाएं? 15 मिनट में जीतें ससुराल वालों का दिल!

ब्रेड रसमलाई से बनाएं पहली रसोई यादगार

अगर आप पहली रसोई में कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं जो देखने में भी खास लगे और बहुत ज्यादा मुश्किल भी न हो, तो ब्रेड रसमलाई अच्छा विकल्प हो सकती है. इसे बनाने के लिए दूध, कंडेंस्ड मिल्क, ब्रेड स्लाइस, चीनी, केसर, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स चाहिए. दूध और कंडेंस्ड मिल्क को एक साथ गर्म करें और तब तक पकाएं जब तक दूध लगभग आधा न रह जाए. इसमें केसर, इलायची पाउडर और स्वाद के अनुसार चीनी मिलाएं. अलग पैन में ड्राई फ्रूट्स हल्के से भूनकर इसमें डाल दें. अब ब्रेड के किनारे हटाकर उसके छोटे गोल टुकड़े करें और सर्विंग बाउल में रखें. ऊपर से तैयार गाढ़ा दूध डालें और ड्राई फ्रूट्स से सजाकर ठंडा परोसें.

Newlywed Cooking Tips: पहली रसोई में क्या बनाएं? 15 मिनट में जीतें ससुराल वालों का दिल!

मखाने की खीर भी है आसान और खास

अगर परिवार में खीर पसंद की जाती है, तो पहली रसोई के लिए मखाने की खीर भी बनाई जा सकती है. यह पारंपरिक खीर से थोड़ी अलग लगती है और इसे बनाने के लिए मखाना, दूध, चीनी, घी, केसर, जायफल और ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होती है. सबसे पहले घी में मखाने को करीब 5 मिनट तक भूनें, ताकि वे कुरकुरे हो जाएं. ठंडा होने के बाद इन्हें दरदरा पीस लें. दूसरी तरफ दूध और चीनी को उबालें और फिर इसमें मखाने का पाउडर डालकर 15 से 20 मिनट तक पकाएं. आखिर में जायफल और केसर डालें. ड्राई फ्रूट्स से सजाकर इसे परोसा जा सकता है.

अनानास शीरा से दें हलवे को नया ट्विस्ट

अगर पहली रसोई में कुछ अलग बनाने का मन है, लेकिन बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहतीं, तो अनानास शीरा ट्राई कर सकती हैं. इसके लिए सूजी, घी, अनानास की प्यूरी, चीनी, पानी और बादाम चाहिए. घी में सूजी को 2 से 3 मिनट तक भूनें. जब इसका रंग हल्का भूरा होने लगे, तब अनानास की प्यूरी और पानी डालकर लगातार चलाते रहें. इससे मिश्रण में गांठें नहीं पड़ेंगी. आखिर में चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें.

इसे भी पढ़ें : घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद

पहली रसोई में क्या बनाएं, यह ऐसे करें तय

पहली रसोई का मकसद सिर्फ अच्छा खाना बनाना नहीं, बल्कि नए परिवार के साथ एक खूबसूरत याद बनाना भी है. इसलिए ऐसी डिश चुनें जिसे बनाने में आप सहज महसूस करती हों. अगर परिवार को पारंपरिक मिठाइयां पसंद हैं, तो हलवा या खीर बेहतर विकल्प हो सकता है. वहीं कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो ब्रेड रसमलाई या अनानास शीरा बनाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : घर पर ऐसे बनाएं माखन मिश्री का भोग, उंगलियां चाटते रह जाएंगे भक्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *