किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना

999433dc6a07f6d5ecb1d8fd4a2bf63817894373550201212 original


टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड कौन तोड़ सकता है? अभी सभी के मन में वैभव सूर्यवंशी का नाम आएगा, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए क्रिकेट जगत में मशहूर हो चुके हैं. अभिषेक शर्मा इस मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी. सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले युवराज सिंह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है. जानिए पहले स्थान पर कौन हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल इंग्लैंड दौरे पर टी20 डेब्यू किया था, हालांकि उनकी पहली सीरीज अच्छी नहीं रही थी. इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, इसमें उन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. ये उनका टी20 इंटरनेशनल में अभी सबसे तेज अर्धशतक है, हालांकि अभी उन्होंने गिनती के मैच खेले हैं और आने वाले दिनों में वह कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त करेंगे. लेकिन फिर भी उनके लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं होगा. अभी वह टीम इंडिया के साथ दिल्ली में है, जहां अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. वैभव को पहले मैच में प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पाई थी. दूसरा मैच आज (15 सितंबर) है.

किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड नेपाल के खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह के नाम है, जिन्होंने 27 सितंबर, 2023 को मंगोलिया के खिलाफ 9 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी. वह दुनिया में एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 10 या इससे कम गेंदों में अर्धशतक लगाया है. इस मैच को नेपाल ने 273 रनों के अंतर से जीता था. इसी मैच में नेपाल के कुशाल मल्ला ने 50 गेंदों में 137 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 की पिच, वेदर रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

लिस्ट में दूसरे स्थान पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. उनके आलावा ऑस्ट्रिया के अबदुल्लाह कोटवा ने टी20 इंटरनेशनल में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया है.

यह भी पढ़ें- सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल, नई-नवेली इस टी20 लीग ने रचा इतिहास; IPL भी पिछड़ा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *