क्रेडिट कार्ड के कर्ज से दबा है गला? बैलेंस ट्रांसफर अपनाएं और भारी ब्याज से छुटकारा पाएं

b5e8b62d325a884e231fbc88c66c46f717774017030941346 original


Credit Card Balance Transfer: बढ़ती महंगाई और आसानी से आर्थिक सहायता पाने के लिए कई लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन समय पर पूरा बिल न चुकाने पर यही सुविधा बोझ की तरह लगने लगती है. इतना ही नहीं बिल ना भरने पर जो ब्याज का बोझ लगता है वो अलग ही है. ऐसे में ग्राहक फंसा हुआ महसूस करते हैं, लेकिन हम आपको एक आसान तरीका बताने वाले हैं, जिससे आपका ये बोझ आपको कम लगने लगेगा और बिल भरने में भी आसानी होगी.

बैलेंस ट्रांसफर करें
अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है औक आप बहुत ज्यादा ही उसका इस्तेमाल करते हैं और बिल भरने में असमर्थ हैं तो बैलेंस ट्रांसफर का ऑप्शन आपके लिए सबसे अच्छा है. इसके जरिए आप अपने मौजूदा क्रेडिट कार्ड का बकाया किसी दूसरे बैंक के क्रेडिट कार्ड में शिफ्ट कर सकते हैं. आप चाहें तो ऐसे कार्ड में इसे ट्रांसफर करें जिसमें ब्याज दरें कम लगती हों या कुछ समय के लिए 0% इंटरेस्ट ऑफर मिल सकता है. इससे आपको कर्ज चुकाने के लिए थोड़ा टाइम मिल जाएगा और ब्याज का बोझ भी कम होगा.

इन बातों का रखें ध्यान
हालांकि ऐसा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहत जरूरी है. जो इस प्रकार हैं:

  • ध्यान रखें कि कई बैंक, बैलेंस ट्रांसफर करने पर प्रोसेसिंग फीस लेते हैं, ये फीस आमतौर पर 1-3% तक हो सकती है.
  • 0% ब्याज की सुविधा सीमित समय के लिए ही होती है. अगर तय समय में बकाया नहीं चुकाया गया, तो दोबारा से ब्याज का बोझ बढ़ सकता है.
  • नया क्रेडिट कार्ड लेने के बाद खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. अगर आप पुराने कर्ज के साथ-साथ नया खर्च भी जोड़ते रहेंगे, तो स्थिति और खराब हो सकती है.
  • बैलेंस ट्रांसफर को एक रीपेमेंट टूल की तरह ही इस्तेमाल करें, न कि एक्स्ट्रा खर्च का जरिया.

क्रेडिट कार्ड एक जोखिम भरा डिसीजन हो सकता है. ऐसे में इसे इस्तेमाल करते समय काफी समझ की जरूरत होती है. आप इसे स्मार्टली इस्तेमाल करेंगे तो ये फायदा देगा, नहीं तो इससे बड़ा नुकसान और कोई नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *