अजीत अगरकर की टीम इंडिया से छुट्टी होने वाली है. बुधवार को अगरकर आखिरी बार टीम इंडिया को लेकर किसी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में बतौर चीफ सेलेक्टर अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो रहा है. अगरकर साल 2023 में टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बने थे, लेकिन कुछ सप्ताह पहले उन्हें एक साल का एक्सटेंशन मिलने की खबरें थीं, लेकिन चंद दिनों के भीतर काफी कुछ बदल चुका है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर तक चलेगा. कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन को लेकर BCCI की ओर से अगरकर के साथ कोई संपर्क नहीं किया गया है, जिससे उन अटकलों को तूल मिला है कि अगरकर की बहुत जल्द चीफ सेलेक्टर पद से छुट्टी होने वाली है.
इसी रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि अगरकर ने अपने कुछ करीबी लोगों को बता दिया है कि वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम के चयन के बाद वो BCCI सचिव देवजीत सैकिया को मेल के जरिए एक ‘थैंकयू नोट’ लिखने वाले हैं. हालांकि इस मामले पर BCCI ने अब तक कुछ साफ नहीं किया है. बीसीसीआई ने ऐसे कोई संकेत नहीं दिए हैं कि वह अजीत अगरकर से आगे के बारे में सोचने लगा है.
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6 और 7 चौके, संजू सैमसन की वैभव सूर्यवंशी जैसी बैटिंग; स्ट्राइक रेट उड़ा देगा होश
वहीं BCCI बहुत जल्द वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का एलान कर सकता है. इस टीम से कई बड़े चेहरे गायब रह सकते हैं, क्योंकि इसी दौरान 19 सितंबर से एशियन गेम्स शुरू हो रहे हैं. ऋषभ पंत की 2 साल बाद वनडे टीम में वापसी हो सकती है. वहीं हार्दिक पांड्या की वापसी समेत ऋतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार को भी मौका दिया जा सकता है.
अजीत अगरकर को जुलाई 2023 में टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया था. उनके चीफ सेलेक्टर रहते भारतीय टीम ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था. कुछ ऐसे दावे भी सामने आए हैं कि रोहित शर्मा से जुड़े मामले को लेकर बीसीसीआई के टॉप अधिकारी अगरकर से खुश नहीं थे.
यह भी पढ़ें:
बटलर ने रचा इतिहास, तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड