पैकेट वाला खाना बन गया है आदत? अपनी डाइट में करें ये बदलाव

7172daf457174aaa7e90af6d9f12745317894792822501473 original


आजकल लोगों के पास कम समय होने की वजह से पैकेट में मिलने वाले स्नैक्स, रेडी-टू-ईट फूड और जल्दी तैयार होने वाले विकल्प हमारी रोजमर्रा की डाइट में शामिल हो गए हैं. चिंता की बात यह है कि अब ये विकल्प हमारे ताजे और घर के बने खाने की जगह लेने लगे हैं. यदि आप अपनी सेहत में सुधार करना चाहते हैं और पैकेज्ड फूड से दूरी बनाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको अपनी पूरी डाइट बदलने या किचन से हर पैकेज्ड प्रोडक्ट हटाने की जरूरत नहीं है. कुछ छोटे बदलाव कर के भी आप इन चिजों से दूरी बना सकते हैं.

सुबह की शुरुआत थोड़ी अलग करें

दिन का पहला खाना पूरी डाइट का मूड तय करता है. अगर आपका सुबह का नाश्ता अक्सर मीठे या पैकेज्ड विकल्पों पर निर्भर रहता है, तो आप इन्हें घर की कुछ सामान्य चीजों से बदल सकते हैं. जैसे कि आप ओट्स को दूध, बीज और थोड़े नट्स के साथ नाश्ते में ले सकते हैं. वहीं पोहा, सब्जियों वाला उपमा या मूंगफली जैसी चीजें भी आसान विकल्प होते हैं.

भूख और आदत में फर्क समझें

कई बार स्नैकिंग असली भूख की वजह से नहीं बल्कि आदत के कारण होती है. खासकर चाय या कॉफी के साथ कुछ खाने की इच्छा इसी तरह की आदत होती है. ऐसे समय में घर में भुना चना, मखाना, फल या थोड़ी मात्रा में नट्स को लेना बेहतर होता है.

मीठे विकल्पों का लेबल जरूर देखें

दही और योगर्ट को अक्सर हेल्दी स्नैक समझकर चुना जाता है, लेकिन हर फ्लेवर्ड विकल्प एक जैसा नहीं होता. खरीदते समय लेबल पर शुगर की जानकारी जरूर देखें. रोजमर्रा के लिए सादा दही लेकर उसमें फल या कुछ नट्स मिलाना हेल्दी होता है.

इसे भी पढ़ें : Leftover Dal Recipes: रात की बची दाल से बनाएं ये शानदार नाश्ता, पराठे को देगा टक्कर

फल खाने का तरीका बदलें

फल डाइट में शामिल करने के लिए जूस बनाना जरूरी नहीं है. जब पूरा फल आसानी से उपलब्ध हो, तो उसे सीधे खाना एक सरल खाना ज्यादा बेहतर और हेल्दी होता है. सेब, अमरूद, संतरा या पपीता जैसे फल बिना सीधा खाने से उसके पोषक तत्व और गुण बने रहते हैं. साबुत फल में मौजूद फाइबर भी डाइट का हिस्सा बनता है, इसलिए रोज फल लेने वालों के लिए यह छोटा बदलाव उपयोगी हो सकता है.

खाने के साथ इस्तेमाल होने वाली चीजों को भी गिनें

कभी-कभी मुख्य भोजन घर का बना होता है, लेकिन उसके साथ इस्तेमाल होने वाली चीजें पैकेज्ड होती हैं. जैसे कई लोगों को केचप, डिप्स और रेडीमेड ड्रेसिंग खाना पसंद होता है. इनका इस्तेमाल कम मात्रा में होता है, इसलिए लोग इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा मानकर ध्यान नहीं देते. आप खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू, हरी चटनी, दही या घर के मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : केले के छिलके की सब्जी कैसे बनाते हैं, नोट कर लीजिए रेसिपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *