Makhana Kheer Recipe: भारत में त्योहारों और व्रत के दौरान मखाने की खीर सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. क्योंकि मखाना कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. ऊपर से दूध, ड्राय फ्रूट्स और इलायची का फ्लेवर इसे और भी टेस्टी बना देता है. अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता और घर की किचन में मौजूद सामान से ही ये आसानी से तैयार हो जाती है. लेकिन कई बार लोग शिकायत करते हैं कि उनकी मखाने की खीर गाढ़ी नहीं बनती और दूध अलग व मखाने अलग नजर आते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीक्रेट चीज के बारे में बताएंगे, जिसे डालते ही आपकी खीर एकदम मलाईदार और रबड़ी जैसी गाढ़ी हो जाएगी.
मखाने की खीर कैसे बनती है?
सीक्रेट चीज से पहले यह जान लेना जरूरी है कि मखाने की खीर बनती कैसे है? मखाने की खीर बनाने के लिए आपको मखाना घी, दूध, इलायची पाउडर, पानी, ड्राई फ्रूट्स, केसर और चीनी की जरूरत पड़ेगी. इनको आप पानी में 15 से 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. जब कुछ देर बाद जब मखाने अच्छी तरह फूल चुके हों, तब उन्हें बाहर निकाल दें. अब एक कड़ाही लेकर उसमें घी गरम करें और मखानों को सुनहरा और फूलने तक अच्छी तरह भूनें. जब मखाने अच्छी तरह फूल जाएं, जब इनको एक अलग बर्तन में लें और उसमें दूध डालकर उसे कम आंच पर उबालें और इसे तब तक पकाएं जब तक यह आधा न हो जाए. अगर आप खीर का रंग और स्वाद बढ़ाना चाहते है तो दूध में केसर भी डाल सकते हैं. जैसे ही दूध गाढ़ा होने लग जाए उसमें भुने हुए मखाने डाल दें. फिर इसको धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकने दें. बस आपकी खीर तैयार हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: आलू के छिलके फेंक देते हैं? इससे बना सकते हैं ये कुरकुरे स्नैक्स
स्वाद दोगुना करने वाली चीज
मखाने की खीर को गाढ़ा बनाने का सबसे बड़ा सीक्रेट है भुने हुए मखाने का दरदरा पाउडर. जब आप खीर बनाने के लिए मखाने भूनते हैं, तो उनमें से आधे मखानों को मिक्सी में दरदरा पीस लें. जब मखाने का दरदरा डालें, तो इसे धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं. जब आप इस पाउडर को उबलते हुए दूध में मिलाते हैं तो दूध तुरंत गाढ़ा होने लगता है और खीर में बिल्कुल रबड़ी जैसी बनने लगती है. साथ ही जब खीर अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए, तो इसमें चीनी, भीगा हुआ केसर और इलायची पाउडर डालें. इसे 2-3 मिनट तक पकाएं ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए. आखिर में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और गैस बंद कर दें.
यह भी पढ़ें: हलवाई की दुकान जैसा मिल्क केक खाना है? घर पर ऐसे करें तैयार