Box Office: स्पाइडर मैन ने छुड़ाए सबके छक्के, ‘जन नायकन’ किया इतना कलेक्शन, ‘धमाल 4’ का शनिवार को ऐसा हाल

292773b62843e994152d830a5196c4eb1785638653335587 original


‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ से लेकर ‘जन नायकन’ तक बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में लगी हैं. हॉलीवुड, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसों की बारिश हो रही है. टॉम हॉलैंड ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है. वहीं थलपति विजय भी अपना चार्म फैला रहे हैं. आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया.

‘स्पाइडर मैन’ की बॉक्स ऑफिस सुनामी

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. फिल्म ने शनिवार यानी तीसरे दिन 66.75 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म को 17,703 शोज मिले. फिल्म को 77 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.

फिल्म का टोटल कलेक्शन

फिल्म ने इंग्लिश में 38.35 करोड़ कमाए. हिंदी में 21.75 करोड़ का कलेक्शनकिया. कन्नड़ में फिल्म ने 7 लाख कमाए. मलयालम में 8 लाख का बिजनेस किया. तमिल भाषा में फिल्म ने 3.75 करोड़ कमाए. वहीं तेलुगू भाषा में फिल्म ने 2.75 करोड़ कमाए. फिल्म ने इंडिया में नेट 176.70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 211.27 करोड़ की कमाई की है. 

‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने शनिवार को 7.80 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 4,202 शोज मिले. फिल्म को 36.3 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.

इसी के साथ फिल्म ने हिंदी में 50 लाख की कमाई की. वहीं कमिल भाषा में फिल्म ने 7.25 करोड़ की कमाई की. वहीं तेलुगू भाषा में फिल्म ने 5 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. थलपति विजय की जन नायकन ने नेट 164.90 करोड़ की कमाई की. वहीं ग्रॉस 192.50 करोड़ की कमाई कर ली. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 88 करोड़ कमाए. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 280.50 करोड़ की कमाई की.

फिल्म में थलपति विजय लीड रोल में हैं. फिल्म को एच विनोथ ने डायरेक्ट किया है.

Box Office: जन नायकन का दसवें दिन तूफान, इन 7 फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ा

‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका

फिल्म ‘द ओडिसी’ ने शनिवार यानी दसवें दिन 11.45 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 4638 शोज मिले. वहीं फिल्म को 57 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.

फिल्म ने इंग्लिश में 9.75 करोड़ कमाए. वहीं हिंदी में फिल्म ने 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया. तमिल में फिल्म ने 10 लाख और तेलुगू में फिल्म ने 20 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म का टोटल कलेक्शन 119.65 करोड़ हो गया है. फिल्म ने ग्रॉस 142.86 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को क्रिस्टोफर नोलन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में मैट डैमन और टॉम हॉलैंड लीड रोल में हैं.

Friendship Day 2026: दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें

अजय देवगन की फिल्म का ऐसा रहा हाल

‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 2408 शोज मिले. इसी के साथ 20 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिला. फिल्म ने टोटल 158.65 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 188.56 करोड़ की कमाई की. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 30.45 करोड़ का कलेक्शन किया. दुनियाभर में फिल्म ने 219.01 करोड़ का बिजनेस किया.

इस फिल्म को इंदर कुमार ने बनाया है. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. वहीं रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन जैसे स्टार्स हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *