अंडे फ्रीज कराने का सोच रही हैं? जानें यहां सही उम्र और जरूरी बातें

c97ae5be906f670d80feff23b3efa5f517880981094571470 original


आजकल कई महिलाएं एग फ्रीजिंग की बात कर रही हैं, खासकर उन महिलाओं के लिए जो किसी वजह से भविष्य में मां बनने की प्लानिंग बना रही हैं. इस प्रोसेस में ओवरी से अंडे लेकर उन्हें सुरक्षित तरीके से जमा दिए जाते हैं, ताकि बाद में जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके. हालांकि इसे भविष्य में मां बनने की पक्की गारंटी नहीं माना जा सकता है.

किस उम्र में अंडे फ्रीज बेहतर हो सकता है

अंडों की संख्या और क्वालिटी उम्र के साथ बदलती है. आमतौर पर कम उम्र में लिए गए अंडों में क्वालिटी बेहतर हो सकती है. 30 साल की उम्र के आसपास अंडे फ्रीज कराने पर क्वालिटी के तुलना में  बेहतर हो सकती है, जबकि 35 के बाद फैसला व्यक्ति की हालत पर ज्यादा निर्भर करता है. 40 की उम्र में भी प्रोसेस मुमकिन हो सकती है, लेकिन जरूरत के मुताबिक अच्छे अंडे मिलने की चांस कम हो सकती है. अंडे फ्रीज कराना भविष्य में बच्चे की पक्की गारंटी नहीं देता. अंडे फ्रीज कराने की उम्र का असर उनकी क्वालिटी पर पड़ सकता है. कितने परिपक्व अंडे जमा किए गए हैं, यह भी अहम होता है. फैसला करने से पहले आईवीएफ और एग फ्रीजिंग एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: How To Prevent Chafing: जांघे छिलने से हैं परेशान? इन तरीकों से जिंदगी भर के लिए मिल जाएगा आराम

क्या बरतनी पड़ती है सावधानी?

अंडे फ्रीज करने की प्रोसेस के दौरान दवाओं के जरिए ओवरी में कई अंडों को डिवेलप किया जाता है. इस दौरान ओवरी कुछ समय के लिए बड़े और नाजुक हो सकते हैं. इसलिए बहुत तेज दौड़ना, कूदना, भारी वजन उठाना या शरीर को अचानक मोड़ने वाले एक्सर्साइज से कुछ समय के लिए दूर रहने की सलाह दी जाती है. हल्की सैर और आसान शारीरिक एक्सर्साइज कई मामलों में की जा  सकती हैं, लेकिन यह हर महिला की हालत पर निर्भर करता है. अंडों को निकालने की प्रोसेस के आसपास शरीर को आराम और संभलकर रखने की जरूरत होती  है. इसके बाद एक्सकएरसीजे कब शुरू करना है, इसका फैसला डॉक्टर की सलाह से करना बेहतर होता है.

पहले इन बातों को समझना जरूरी है

अंडे जमा कर देने का मतलब यह नहीं है कि भविष्य में प्रेग्नन्सी होना जरूरी है. जमा किए गए हर अंडे का बाद में कामयाबी से इस्तेमाल होना, यह जरूरी नहीं. अंडे की उम्र, संख्या और बाद की प्रोसेस के साथ कई बातें नतीजे पर असर दिखा सकती हैं. इसलिए अंडे फ्रीज कराना उम्र के खिलाफ नहीं, बल्कि भविष्य की प्लैनिंग से जुड़ा फैसला है. अगर कोई महिला इस विकल्प पर सोच रही है तो अपनी उम्र, भविष्य की प्लानिंग और रीप्रोडक्शन से जुड़ी कन्डिशन को समझकर आईवीएफ और एग फ्रीजिंग एक्सपर्ट से सलाह लेना सबसे बेहतर हो सकता है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

यह भी पढ़ें: Swine Flu: स्वाइन फ्लू का कहर: किस राज्य में कितने मरीज? देखें पूरी लिस्ट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *