Shoe Odor Removal Tips : जूतों से आ रही है बदबू लेकिन धोने का नहीं मन, इस तरीके से झट से दूर हो जाएगी स्मेल

1e2439105a526d21d7cf8f12f5ca148d17758912068151120 original


Shoe Odor Removal Tips : गर्मियों का मौसम आते ही पसीना, चिपचिपाहट और बदबू जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. खासकर पैरों और जूतों की बदबू कई लोगों के लिए बड़ी समस्या का कारण बन सकती है. कई बार ऐसा होता है कि जूते साफ दिखते हैं, लेकिन उनमें से तेज बदबू आती रहती है. ऑफिस, कॉलेज या किसी भी पब्लिक प्लेस पर यह आपकी इमेज को खराब कर सकता है.

अक्सर लोग जूतों को धोने में आलस करते हैं या उनके पास इतना समय नहीं होता है. ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ आसान और नेचुरल तरीकों को अपनाएं, जिससे बिना धोए भी जूतों की बदबू को दूर किया जा सके. तो आइए जानते हैं कि जूतों से आ रही है बदबू लेकिन धोने का नहीं मन तो किन तरीके से स्मेल झट से दूर हो जाएगी. 

जूतों में बदबू आने का कारण 

हमारे पैरों में शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा पसीना आता है. पसीना खुद में बदबूदार नहीं होता, लेकिन जब यह जूतों के अंदर बंद रहता है तो वहां नमी बन जाती है. यह नमी बैक्टीरिया और फंगस के बढ़ने के लिए एक सही जगह बन जाती है. ये बैक्टीरिया जब पसीने को तोड़ते हैं, तो उससे बदबू पैदा होती है. अगर आप रोज पैर धोते हों, लेकिन जूतों के अंदर ये कीटाणु बने रहते हैं और बदबू फिर भी आती रहती है. 

इन तरीकों से जूतों की बदबू करें दूर  

1. बेकिंग सोडा का यूज करें – बेकिंग सोडा बदबू को सोखने में बहुत असरदार होता है. इसके लिए एक कपड़े या मोजे में थोड़ा बेकिंग सोडा भर लें. इसे रातभर जूतों के अंदर रख दें. सुबह तक बदबू काफी हद तक खत्म हो जाएगी. 

2. विनेगर से करें सफाई – विनेगर में बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करने की ताकत होती है. ऐसे में बराबर मात्रा में पानी और विनेगर मिलाएं. इसे स्प्रे बोतल में डालकर जूतों के अंदर छिड़कें फिर जूतों को धूप में कुछ घंटों के लिए रख दें. इससे जूते फ्रेश और साफ महकने लगेंगे. 

यह भी पढ़ें – Raw Egg Hair Wash Pregnancy Myth: क्या कच्चे अंडों से सिर धोने से जल्दी होती है प्रेग्नेंसी, जानें कितनी सही है वायरल पोस्ट?

3. रबिंग अल्कोहल का यूज करें – रबिंग अल्कोहल भी कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करता है. इसका यूज करने के लिए कॉटन को अल्कोहल में भिगो लें. जूतों के अंदर अच्छी तरह घुमाएं फिर रातभर छोड़ दें. सुबह तक बदबू लगभग खत्म हो जाएगी.

जूतों की सही केयर के लिए जरूरी टिप्स

1. रोजाना जूतों को हवा लगने दें.

2. कई दिन तक एक ही जूते को लगातार न पहनें. 

3. महीने में कम से कम एक बार जूतों को धोना जरूरी है.

4. साफ मोजे पहनने की आदत डालें. 

यह भी पढ़ें – Yellow Toilet Seat: रोज सफाई के बाद भी पीली पड़ रही है टॉयलेट सीट? गंदगी नहीं ये है असली वजह, ऐसे करें साफ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *