रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ के फैन हुए राम गोपाल वर्मा, पोस्ट में लिखा- ‘ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही…’

3eabae4a5bf07082c8bfdc2b42eba2981777706983743209 original


रितेश देशमुख की महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार शुरुआत की है. रितेश देशमुख द्वारा को-राइट, निर्देशित और स्टारर इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से शानदार रिव्यू मिला है. वहीं अब राम गोपाल वर्मा भी ‘राजा शिवाजी’ के फैन हो गए हैं. फिल्म निर्माता ने लिखा कि रितेश सिनेमाघरों में धूम मचा रहे हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफार्म कर रही है. उन्होंने मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में रितेश के अभिनय की भी तारीफ करते हुए कहा कि अभिनेता ‘सचमुच शिवाजी महाराज के पुनर्जन्म जैसे लग रहे हैं’.

राम गोपाल वर्मा ने रितेश की ‘राजा शिवाजी’ की तारीफ की
राम गोपाल वर्मा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “हे जेनेलिया, आपकी फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, इसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई! रितेश निर्देशक और अभिनेता दोनों के रूप में सिनेमाघरों में तहलका मचा रहे हैं और वे सचमुच शिवाजी महाराज के पुनर्जन्म जैसे लग रहे हैं.”

ये भी पढ़ें:-EK Din BO Day 1:’राजा शिवाजी’ के आगे पहले ही दिन पिटी साई-जुनैद की ‘एक दिन’, ओपनिंग डे पर लाखों में सिमटी कमाई

राजा शिवाजी’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने भारत में अपने पहले दिन 6,192 शो में 11.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इस फिल्म ने मराठी वर्जन में 8.00 करोड़ कमाए जबकि हिंदी वर्जन में इसने पहले दिन 3.35 करोड़ जोड़े. राजा शिवाजी ने महाराष्ट्र के सांगली में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी दर्ज की, इसके बाद पुणे, मुंबई और नासिक का स्थान रहा.

‘राजा शिवाजी’ के बारे में
राजा शिवाजी में रितेश देशमुख ने लीड रोल प्ले किया है और इसमें अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोले गुप्ते सहित कई प्रभावशाली कलाकार हैं. यह ऐतिहासिक ड्रामा मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के शुरुआती जीनव पर बेस्ड है. इस फिल्म को मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है और जियो स्टूडियोज द्वारा प्रेजेंट किया गया है. ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 1: ‘राजा शिवाजी’ ने ओपनिंग डे पर हिला डाला बॉक्स ऑफिस, तगड़ी की कमाई, तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *