रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान

e1c433c6d31afc586370437fb2e401ef17865173344561212 original


अफगानिस्तान ने मंगलवार को भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज की जानकारी दी थी, अब बुधवार को BCCI ने इसकी पुष्टि करते हुए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है. अफगानिस्तान तीन मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी करेगा, तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएंगे.

BCCI ने बताया कि ये सीरीज अफगानिस्तान के ‘फ़्यूचर टूर्स प्रोग्राम’ का हिस्सा है और ये भारत में आयोजित होगा. यहां अफगानिस्तान ने हाल के सालों में अपने घरेलू मैच आयोजित किए हैं. इस सीरीज के आधिकारिक एलान के बाद अब संभावना बहुत कम हो गई कि भारत बांग्लादेश का भी दौरा करेगा, जिस पर पहले से ही संकट बना हुआ था.

 

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 शेड्यूल (फोटो क्रेडिट- बीसीसीआई)
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 शेड्यूल (फोटो क्रेडिट- बीसीसीआई)

BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने जारी स्टेटमेंट में कहा, “बीसीसीआई अफगानिस्तान में क्रिकेट को बढ़ावा देने और वहां के खिलाड़ियों को सबसे ऊंचे स्तर पर खेलने के मौके देने के लिए प्रतिबद्ध है. दोनों देशों के बीच होने वाला क्रिकेट इसका एक अहम हिस्सा है, क्योंकि इससे टीमों को मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ नियमित रूप से खेलने और कीमती अनुभव हासिल करने का मौका मिलता है. हम इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का भारत में स्वागत करते हैं और इसे सफल बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं. हमारा मानना ​​है कि साथ मिलकर और भी बहुत कुछ किया जा सकता है और हम अफगानिस्तान क्रिकेट का समर्थन करना जारी रखेंगे, साथ ही दोनों क्रिकेट खेलने वाले देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेंगे.”

यह भी पढ़ें- Exclusive: पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने बताए भारत के चांस, बोलीं- कंसिस्टेंसी रखी तो टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन

इस साल बांग्लादेश आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनल पार्टी की जीत और यूनुस की अगुवाई वाली अंतिरम सरकार हटने के बाद उम्मीद जगी कि भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के संबंध सुधरेंगे. भारत दुनिया की सबसे बड़ी टीम में से एक है, उनकी मेजबानी किसी भी देश को आर्थिक रूप से फायदा पहुंचाता है.

BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल लगातार प्रयास कर रहे थे कि भारत का बांग्लादेश हो, जो पिछले कई समय से टलते हुए आ रहा था. हालांकि भारत का बांग्लादेश दौरा अभी आधिकारिक रूप से रद्द नहीं हुआ है, लेकिन अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के आधिकारिक एलान के बाद इसकी संभावना बहुत कम रह गई है.

यह भी पढ़ें- सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *