AIIMS CRE Recruitment 2026: AIIMS में ग्रुप ‘बी और सी’ के पदों के लिए निकली बंपर भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन

2c65d1b2fdc9337f082c88acb032c83a17814245502791120 original


AIIMS CRE Recruitment 2026: देशभर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) 2026 के तहत ग्रुप बी और ग्रुप सी के अलग-अलग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए देश के अलग-अलग AIIMS संस्थानों और अन्य केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 1484 पदों को भरा जाएगा.

अगर आप लंबे समय से केंद्र सरकार की स्थायी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है. खास बात यह है कि इस भर्ती में 10वीं, 12वीं पास, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार भी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

AIIMS CRE-5 भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 3 जुलाई ही तय की गई है. जिन उम्मीदवारों को NOC  जमा करना है, वे इसे 8 जुलाई 2026 तक जमा कर सकते हैं. इसके बाद अभ्यर्थी 11 जुलाई 2026 को अपने आवेदन की स्थिति जांच सकेंगे. भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा, जबकि परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती  के तहत कुल 1484 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें ग्रुप बी और ग्रुप सी के कई जरूरी पद शामिल हैं. AIIMS CRE-5 भर्ती के जरिए सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, ऑफिस सुपरिटेंडेंट, असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट डाइटीशियन, डाइटीशियन, वार्डन, स्टोर कीपर, कैशियर और जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर समेत कई अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी. 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है. उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए. कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में एक्सपीरियंस भी जरूरी है. 

आयु सीमा क्या है?

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है. वहीं अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 21 से 50 साल तक तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी. 

आवेदन फीस कितनी देनी होगी?

AIIMS CRE-5 भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवारों की कैटेगरी के अनुसार तय किया गया है. सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) वर्ग के अभ्यर्थियों को 3,000 रुपये आवेदन फीस देनी होगी, जबकि एससी (SC), एसटी (ST) और ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 2,400 रुपये तय की गई है. वहीं, दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की आवेदन फीस नहीं देना होगी. अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI जैसे ऑनलाइन माध्यमों से आसानी से फीस का भुगतान कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें – BDS Students Scholarship 2026: डेंटल की पढ़ाई का सपना होगा पूरा, इन स्कॉलरशिप योजनाओं से मिलेगी तगड़ी आर्थिक सहायता

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और उसके बाद पद के अनुसार आयोजित होने वाले स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. स्किल टेस्ट की तारीख बाद में घोषित की जाएगी. 

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें. 
 
यह भी पढ़ें – UPSC CSE Prelims Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है UPSC CSE Prelims का रिजल्ट, चेक करने के लिए ये चीजें रखें तैयार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *