CSK को बड़ा झटका, जेमी ओवरटन बाहर; रिप्लेसमेंट में आया और भी खतरनाक ऑलराउंडर

3ec7ec5c42ea54afa078c15f93fcd97d17787641969851364 original


चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2026 के बीच चोटिल जेमी ओवरटन (Jamie Overton) के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने डियान फॉरेस्टर (Dian Forrester) को अपना हिस्सा बनाया है. डियान दक्षिण अफ्रीका से आने वाले पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. वह अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं. 

25 साल के डियान को चेन्नई ने 75 लाख रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा. यह अपडेट आईपीएल की तरफ से दिया गया. एक रिलीज में रिप्लेसमेंट के बारे में बताया गया. 

ओवरटन का दमदार प्रदर्शन

ओवरटन सीजन में गेंद और बल्ले से चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे. उन्होंने सीजन में 13 मैच खेले. इन मैचों की 13 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 23.71 की औसत से 14 विकेट लिए, जिसमें बेस्ट फिगर 4/18 का रहा. इकॉनमी 9.76 की रही. बैटिंग करते हुए ओवरटन ने 8 पारियों में 34 की औसत से 136 रन बनाए, जिसमें हाई स्कोर 43* रनों का रहा.

ओवरटन के रिप्लेसमेंट के लिए आईपीएल की रिलीज

रिलीज में लिखा गया, “डियान फॉरेस्टर को चोटिल जेमी ओवरटन के जगह पर रखा गया है.” रिलीज में आगे बताया गया कि ओवरटन दाहिनी जांघ में चोट के कारण बाकी के सीजन से बाहर हो गए हैं. चेन्नई ने भी ओवरटन की इंजरी को लेकर अपडेट जारी किया था. हालांकि उसमें यह नहीं बताया गया था कि ओवरटन पूरे सीजन से बाहर हुए हैं. अब यह साफ हो चुका है. 

डियान फॉरेस्टर का करियर 

बात करें डियान फॉरेस्टर के अंतर्राष्ट्रीय करियर की, तो अब तक उन्होंने 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 5 पारियों में बैटिंग करते हुए 83 रन बनाए हैं और 1 पारी में गेंदबाजी की है, जिसमें कोई विकेट नहीं मिला. बताते चलें कि उन्होंने मार्च, 2026 में ही टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. 

वहीं फॉरेस्टर के ओवरऑल टी20 करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने अब तक 36 मैच खेल लिए हैं, जिनकी 33 पारियों में बैटिंग करते हुए 2 फिफ्टी की मदद से 681 रन बनाए हैं, जिसमें हाई स्कोर 80* रनों का रहा. बाकी 19 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट अपने खाते में डाले हैं. 

 

यह भी पढ़ें: IPL इतिहास के 5 सबसे कम स्कोर जो डिफेंड हुए, जानें सबसे कम कितना टारगेट चेज नहीं हुआ

श्रीलंका ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, तिलक वर्मा कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *