IPL 2026 SRH vs RR Live Score: फेरेरा के अर्धशतक के साथ राजस्थान ने पकड़ी रफ्तार, स्कोर 100 के पार; जडेजा भी क्रीज पर

d52efb2fd4a8a79ae2b50ca3948033f717760876552331364 original


आईपीएल 2026 का 21वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. मुकाबले में ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से हरा दिया. टीम को जीत दिलाने में ईशान किशन, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने अहम योगादान दिया.

दोनों ही टीमें 4-4 मैच खेल चुकी हैं. अब पांचवें मैच में एक दूसरे के सामने होंगी. राजस्थान ने सभी चार मैचों में जीत हासिल की है. दूसरी तरफ हैदराबाद को चार में से सिर्फ एक मैच में ही जीत मिली है. टीम ने इकलौता मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 65 रनों से जीता. बाकी तीन मैचों में हैदराबाद को बेंगलुरु के खिलाफ 6 विकेट से, लखनऊ के खिलाफ 5 विकेट से और पंजाब के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. 

हैदराबाद बनाम राजस्थान हेड टू हेड 

बात करें हैदराबाद और राजस्थान के हेड टू हेड रिकॉर्ड की, तो दोनों के बीच अब तक 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में हैदराबाद ने बढ़त हासिल करते हुए 12 मैचों में जीत दर्ज की है. राजस्थान ने बाकी के 9 मैच अपने नाम किए हैं. पिछले सीजन दोनों के बीच मैच देखने को मिला था, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 44 रनों से जीत हासिल की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. 

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड 

यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला. 

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड 

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंदु मेंडिस, डेविड पायने, जीशान अंसारी, ब्रायडन कारसे, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *