वरुण-संजू बाहर, वैभव IN? अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग-11

b17c4d69f36800814a9325cf60f1c7e517894076331961364 original


भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर (मंगलवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने तय हैं. 2 बदलाव नजर आ सकते हैं. पहला, वरुण चक्रवर्ती और दूसरा, संजू सैमसन के रूप में हो सकता है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पहले मैच में जीत हासिल की थी लेकिन फिर भी बदलाव तय है. 

सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती 

अब तक बीसीसीआई की तरफ से तो वरुण को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि इंजरी के चलते चक्रवर्ती सीरीज के बाकी दोनों मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. इससे कहीं न कहीं यह तो साफ हो गया है कि चक्रवर्ती प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे. 

चक्रवर्ती की जगह रवि स्पिनर बिश्नोई को मौका मिल सकता है. इसके अलावा टीम के पास दूसरा ऑप्शन वाशिंगटन सुंदर के रूप में भी मौजूद है. सुंदर के आने से टीम की बैटिंग बढ़ जाएगी. 

संजू सैमसन भी हो सकते हैं बाहर 

बीते रविवार (13) को खेले गए पहले टी20 में संजू ओपनिंग पर उतरे थे, लेकिन पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे. उन्होंने 8 गेंदों में 2 चौके लगाकर सिर्फ 10 रन स्कोर किए थे. संजू का खराब फॉर्म उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल, नई-नवेली इस टी20 लीग ने रचा इतिहास; IPL भी पिछड़ा

संजू की जगह 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है. पहले टी20 में बेंच गर्म करने वाले वैभव को खेलता देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. वैभव ने इंटरनेशनल डेब्यू के बाद अब तक घरेलू मैदान पर यानी भारत में एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. वरुण चक्रवर्ती और संजू सैमसन के अलावा टीम में तीसरा कोई बदलाव होना संभव नजर आ नहीं आ रहा है.

AFG के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह, रवि बिश्नोई/वाशिंगटन सुंदर. 

 

यह भी पढ़ें: न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *