बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं हुमा कुरैशी, जानें- कब और कहां करेंगी वेडिंग?

8ff604bb78007229bfbd7fd32bedb1441777867107299209 original


हुमा कुरैशी काफी समय से रचित सिंह को डेट कर रही है. वहीं फैंस इस जोड़ी की शादी का इंतजार कर रहे हैं. फाइनली अब खबर आ रही है कि हुमा अपने बॉयफ्रेंड रचित से जल्द ही शादी करने वाली हैं. इस जोड़े ने अमेरिका में गुपचुप सगाई की थी और अब ये शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं. जानते हैं हुमा और रचित कब शादी के बंधन में बंध रहे हैं.  

कब है हुमा कुरैशी और रचित सिंह की शादी?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुमा कुरैशी और उनके मंगेतर रचित सिंह की मच अवेटेड शादी 2026 के एंड तक होने की उम्मीद है. रिपोर्ट के मुताबित, “फिलहाल वे अक्टूबर के एंड या नवंबर में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.” हालांकि हुमा या रचित की ओर से अभी तक इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गयाहै. लेकिन रिपोर्ट से कंफर्म होता है कि शादी की तैयारियां ज़ोरों से चल रही हैं.

कैसी शादी चाहती हैं हुमा कुरैशी?
रिपोर्ट्स की मानें तो हुमा कुरैशी और रचित सिंह एक सिंपल शादी और ग्रैंड रिसेप्शन चाहते हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया है, “हुमा को जानते हुए, वह एक छोटी सी इंटीमेट शादी की पार्टी करेंगी और फिर इंडस्ट्री के लिए एक रिसेप्शन देंगी,शायद एक ग्रैंड शादी नहीं, बल्कि कुछ ऐसा जिसमें केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे, जिसके बाद एक बड़ा रिसेप्शन होगा. फिलहाल, सबसे ज्यादा पॉसिबिलिटी है कि ये शादी मुंबई में होगी.”

 भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 3:‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन

हुमा कुरैशी और रचित सिंह की लव स्टोरी
हुमा कुरैशी और रचित सिंह के रिश्ते की चर्चा सबसे पहले तब शुरू हुई जब वे फिल्म ‘थामा’ की स्क्रीनिंग में दोनों एक साथ नज़र आए थे. अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शादी में दोनों को साथ-साथ देखे जाने के बाद अटकलें और तेज़ हो गईं. सितंबर 2025 में, खबरें फैल गई थीं कि रचित ने अमेरिका में एक इंटीमेट सेरेमनी में हुमा को शादी के लिए प्रपोज किया था.

हुमा कुरैशी वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी यश स्टारर और गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नज़र आएंगी. वह इस फिल्म में एलिजाबेथ का किरदार निभा रही हैं. फिल्म मेकर्स द्वारा अभी तक ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें:-Patriot BO Day 3 Worldwide: ‘पैट्रियट’ ने दुनियाभर में मचाई धूम, तीन दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60 करोड़ के हुआ पार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *