NTA में सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती, 9 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

1803024b7b0249fe306269d3a1e3146417895592144731094 original


एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स और अपने विषय में एक्सपर्टीज रखने वाले लोगों से सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट के पैनल में शामिल होने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मांगा है. योग्य उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. एनटीए के अनुसार इस पहल का मकसद परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों की क्वालिटी, सटीकता और मूल्यांकन के स्तर को बेहतर करना है. इसके तहत चुने गए एक्सपर्ट्स परीक्षा के अलग-अलग चरणों में सवाल तैयार करने से लेकर उनकी समीक्षा तक की जिम्मेदारी संभालेंगे. 

क्या रहेगा सब्जेक्ट एक्सपर्ट का काम?

एनटीए की ओर से सेलेक्टेड एक्सपर्ट्स को निर्धारित सिलेबस के आधार पर ऐसे सवाल तैयार करने होंगे, जो छात्रों की विषय की समझ के साथ-साथ कांसेप्ट को लागू करने की क्षमता को परख सके. इसके अलावा तैयार किए गए सवालों की समीक्षा और जांच भी करनी होगी. एक्सपर्ट्स को यह देखना होगा कि सवालों में किसी तरह की तथ्यात्मक या वैचारिक गलती न हो. भाषा स्पष्ट हो और प्रश्नों का कठिनाई स्तर पर भी उचित रहे. परीक्षा के प्रश्नों की मॉडरेशन प्रक्रिया में भी इन एक्सपर्ट्स की भूमिका होगी, ताकि प्रश्न पत्र में एकरूपता और संतुलन बनाया रखा जा सके. 

ट्रांसलेशन रिव्यू का भी मिलेगा मौका 

एनटीए ने परीक्षा से जुड़े कंटेंट के ट्रांसलेशन और ट्रांसअडेप्शन के लिए भी एक्सपर्ट्स की जरूरत बताई है. अलग-अलग भारतीय भाषाओं में तैयार होने वाले परीक्षा कंटेंट के अनुवाद की समीक्षा करना भी इस प्रक्रिया का हिस्सा होगा. ट्रांसलेशन रिव्यू करने वाले एक्सपर्ट्स को भाषा की शुद्धता के साथ यह भी सुनिश्चित करना होगा कि अनुवाद में मूल सवाल का अर्थ और स्पष्टता बरकरार रहे. एजेंसी ने भारतीय भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाले लोगों से भी आवेदन मांगे हैं. कंटेंट में एआई की मदद से किए गए अनुवाद की जांच में भी ह्यूमन रिव्यू की भूमिका रहेगी. 

ये भी पढ़ें-यूपी सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व अग्निवीरों को इन भर्तियों में मिलेगा 20% आरक्षण

कौन है इन पदों के लिए एलिजिबल?

एनटीए की इस प्रक्रिया में कार्यरत या रिटायर्ड फैकल्टी मेंबर्स, प्रोफेसर्स, स्कूल एजुकेटर्स और अलग-अलग सब्जेक्ट के एक्सपर्ट्स आवेदन कर सकते हैं. आवेदक के पास संबंधित विषय में विशेष योग्यता और उसका प्रमाण होना चाहिए. 

9 अक्टूबर आवेदन की आखिरी तारीख 

सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट और ट्रांसलेशन रिव्यूज के पैनल के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा करने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर है. योग्य उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-यूपी में 12405 प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *