प्रीति जिंटा और पंकज त्रिपाठी समेत 18 नए सदस्य शामिल

e348092703a8cf055ad9ea12ecea44cf1789570734657587 original


केंद्र सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड का पुनर्गठन कर दिया गया है. इस नए बदलाव के तहत बोर्ड में कई जाने-माने और दिग्गज कलाकारों को शामिल किया गया है. इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और एक्टर पंकज त्रिपाठी के नाम सबसे आगे हैं. इस फेरबदल के बाद अब सेंसर बोर्ड में कुल 18 नए सदस्यों को शामिल किया गया है.

टीम में शामिल हुए ये मेंबर्स

इस लिस्ट में प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी, रुपाली गांगुली, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी, बंगाली एक्टर प्रसेनजीत चटर्जी, मनोज जोशी, विनोद अनुपम, अभिषेक जैन, रिक्की केज, प्रियदर्शन, हंसराज हंस, सुप्रिया यारलागद्दा, यतिंदर मिश्रा, निला पांडा, प्रसोनजीत चटर्ज, रमेश पतंगे, वामन केंद्रे शामिल हैं.

थिएटर निर्देशक वामन केंद्रे और राइटर रमेश पतंगे पिछले बोर्ड में भी थे.

ये भी पढ़ें- साउथ की हर नई एक्शन फिल्म फुल HD में देखने के लिए सेव कर लें ये 3 सीक्रेट यूट्यूब चैनल्स

सेंसर बोर्ड की नई टीम में टीवी से लेकर, रीजन फिल्म इंडस्ट्री तक के स्टार्स शामिल हैं. एक तरफ प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी और पंकज त्रिपाठी जैसे बॉलीवुड के दिग्गज शामिल हैं. वहीं टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का नाम शामिल है. पिछली बार CBFC का पुनर्गठन अगस्त 2017 में हुआ था. ये तीन साल के कार्यकाल के लिए किया गया था. इसके बाद नया पुनर्गठन नहीं हुआ तो उस बोर्ड के मेंबर्स 2020 के बाद भी पद पर बने रहे. रूल्स के मुताबिक, जब तक पुनर्गठन नहीं होता है तो पुराने मेंबर्स पद पर बने रह सकते हैं.

पिछले बोर्ड में विद्या बालन, फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री, वामन केंद्रे, रमेश पतंगे, पूर्व फुटबॉलर मिहिर भूटिया, एक्ट्रेस गौतमी तडिमल्ला, वाणी त्रिपाठी टिकू, जीविता राजशेखर, फिल्म निर्माता टीएस नागभरण और फिल्म निर्माता नरेश चंद्र लाल शामिल थे.

मालूम हो कि रुपाली गांगुली ने 2024 में बीजेपी ज्वॉइन की थी. वो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्हें शो ‘अनुपमा’ के लिए जाना जाता है. वहीं पल्लवी जोशी विवेक अग्निहोत्री की पत्नी हैं. उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ प्रोड्यूस की थी.

ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- रोंगटे खड़े हो गए 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *