IPL All Time Best Playing 11: विराट कोहली और क्रिस गेल ओपनर, MS धोनी कप्तान; दिग्गज ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग 11

08c9920da7d6cd63ba67107e4879385817773380463231212 original


इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन जारी है, जिसके 39 मैच खेले जा चुके हैं. लीग में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जोस बटलर ने अपनी ऑल-टाइम बेस्ट प्लेइंग 11 चुनी. उन्होंने विराट कोहली को बतौर ओपनर चुना. कोहली ने बीती रात IPL में अपने 9000 रन पूरे किए. वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. बटलर ने अपनी टीम का कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी को चुना, जो अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं.

जोस बटलर का टी20 करियर भी शानदार रहा है. बटलर ने टी20 में 501 मैच खेले हैं, जिसमें वह 14 हजार से ज्यादा (14115) रन बना चुके हैं. इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज का IPL करियर भी शानदार रहा है. IPL 2026 में वह गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. बटलर ने अपनी ऑल-टाइम बेस्ट आईपीएल प्लेइंग 11 चुनी है.

विराट कोहली ओपनर

लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट में जोस बटलर ने अपनी प्लेइंग 11 चुनी, जिसमें उन्होंने विराट कोहली और क्रिस गेल को ओपनर चुना. उन्होंने अपनी इलेवन में 4 भारतीय खिलाड़ियों को चुना. तीसरे नंबर पर उन्होंने सुरेश रैना को रखा. गेल और रैना आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं जबकि विराट कोहली अभी भी खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने; दर्शक भी झूम उठे

एमएस धोनी को चुना कप्तान

जोस बटलर ने अपनी ऑल-टाइम इलेवन का कप्तान एमएस धोनी को चुना, जो अभी भी लीग में खेलते हैं लेकिन चोटिल होने के कारण IPL 2026 में अभी तक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं. धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं. धोनी को उन्होंने सातवें स्थान पर रखा. चौथे स्थान पर उन्होंने एबी डिविलियर्स को जगह दी, जो दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं.

इंग्लैंड का कोई खिलाड़ी नहीं

जोस बटलर द्वारा चुनी गई प्लेइंग 11 में कोई भी इंग्लैंड का खिलाड़ी शामिल नहीं रहा, उन्होंने 7 विदेशी प्लेयर्स चुने जिनमे से 4 वेस्टइंडीज के हैं. उन्होंने 5वें नंबर पर किरोन पोलार्ड और छठे नंबर पर आंद्रे रसेल को रखा.

बटलर ने 2 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाजों को रखा. तेज गेंदबाजों के रूप में उन्होंने जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को चुना. स्पिनर्स के रूप में उन्होंने राशिद खान और सुनील नरेन को रखा.

यह भी पढ़ें- ‘ऋषभ पंत को कप्तानी से हटाओ’, संजीव गोयनका से दिग्गज की मांग; डिटेल में बताया कारण

बटलर की ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग 11

  1. विराट कोहली
  2. क्रिस गेल
  3. सुरेश रैना
  4. एबी डिविलियर्स
  5. किरोन पोलार्ड
  6. आंद्रे रसेल
  7. एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर)
  8. राशिद खान
  9. सुनील नरेन
  10. लसिथ मलिंगा
  11. जसप्रीत बुमराह.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *