अडानी ग्रुप के 2 भारतीय एयरपोर्ट बने दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डे, विदेशी दिग्गजों को पछाड़ा, जानें नाम

af726f342eef08d3d15efbcd9a687a6417816087184791241 original


World Most Beautiful Airports 2026: अदानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के दो भारतीय हवाई अड्डों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी मान्यता हासिल की है. अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल-2 को साल 2026 की दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों की सूची में जगह मिली है.

यह सम्मान प्रिक्स वर्साय वास्तुकला और डिजाइन (Prix Versailles Architecture and Design Awards) के तहत दिया गया है. यह पुरस्कार दुनियाभर में बेहतरीन वास्तुकला, डिजाइन और यात्रियों के अनुभव को खासतौर पर ध्यान में रखते हुए चुने गए हवाई अड्डों को दिया जाता है.

कमल और बांस से प्रेरित है डिजाइन

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 को उसकी खास वास्तुकला के लिए सराहा गया है. इसका डिजाइन कमल के फूल से प्रेरित किया गया है, जिसमें एक साथ आधुनिक तकनीक, कला और सुविधाओं को जोड़ा गया है. यह टर्मिनल भारत की आधुनिक पहचान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

Petrol-Diesel News: अब तेल कंपनियों को 1 लीटर पेट्रोल पर कितना घाटा हो रहा है? डीजल पर कम हुआ नुकसान

वहीं, गुवाहाटी के टर्मिनल-2 को बांस के ऑर्किड से प्रेरित डिजाइन के लिए पहचान मिली है. इसका निर्माण पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए किया गया है, इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें असम की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता की झलक देखने को मिलती है.

विदेशी एयरपोर्ट भी सूची में शामिल

प्रिक्स वर्साय की 2026 सूची में भारत के अलावा दुनिया के कई बड़े हवाई अड्डे भी शामिल हैं. इनमें ग्वांगझू इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट, कंदल स्टुंग, पिट्सबर्ग इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सैन डिएगो इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे हवाई अड्डे शामिल हैं.

भारत में आधुनिक विमानन ढांचे के विकास की दिशा में इसे एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है. सूची में शामिल तीन एयरपोर्ट को साल 2026 के अंत में विश्व खिताब मिलने की उम्मीद है. इससे अदानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और निर्माण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की संभावना है.

Black Money: वापस आएगा काला धन! बस 15 दिन बाकी, विदेश में जमा संपत्ति पर नए नियम ला रही सरकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *