‘मटका किंग 2’ की शूटिंग शुरू, एक्टर विजय वर्मा ने दी जानकारी

ea9eaf8b94f711d805c689049e81df7717895617494281483 original


‘गली बॉय’ से लेकर ‘मिर्जापुर’ और ‘डार्लिंग्स’ तक कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के रोल्स में नजर आ चुके एक्टर विजय वर्मा अब एक बार फिर अपने चर्चित किरदार बृज भट्टी के रूप में वापसी करने जा रहे हैं. विजय वर्मा की वेब सीरीज ‘मटका किंग’ के पहले सीजन में उन्होंने एक ऐसे शख्स का रोल किया था, जो 1960 के दशक में मुंबई में मटका नाम का सट्टे का खेल शुरू करके धीरे-धीरे अपनी एक बड़ी दुनिया खड़ी कर लेता है.

इस सीरीज को ऑडियंस का बहुत प्यार मिला था. लंबे समय से इस हिट सीरीज के सीजन 2 का इंतजार किया जा रहा था. अब पार्ट 1 की स्टोरी को आगे बढ़ाते हुए ‘मटका किंग’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. विजय वर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.

ये भी पढें: एक्टिंग को लेकर करीना कपूर और सैफ अली खान का नजरिया अलग, दोनों के बीच हो जाती है बहस

विजय ने दिखाई स्क्रिप्ट की पहली झलक

कल ही विजय ने अपने आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद लेते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने एक नए सफर पर निकलने की बात कही थी. इसके बाद सब ये अंदाजा लगाने में जुटे थे कि विजय आगे क्या करने वाले हैं, वे कौन-से नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.

‘मटका किंग 2’ की शूटिंग शुरू, एक्टर विजय वर्मा ने दी जानकारी

एक दिन बाद विजय वर्मा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर साफ कर दिया कि वह किस नए प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे थे और इस तरह उनके अगले कदम से जुडी सभी अटकलों पर विराम लग गया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की है, उसमें वह सीरीज के पोस्टर के सामने नजर आए और इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘ऑफिस में…’ इस सेल्फी फोटो में विजय के पीछे मटका किंग का पोस्टर दिखाई दे रहे है.

ये भी पढें: शादी की 20वीं सालगिरह पर फिर दूल्हा-दुल्हन बने सूर्या-ज्योतिका, बच्चों के सामने की क्रिश्चियन वेडिंग, शेयर की वीडियो

इसके बाद विजय ने सीजन 2 के पहले एपिसोड की स्क्रिप्ट की झलक भी दिखाई. हालांकि, स्क्रिप्ट की फोटो में सिर्फ ‘मटका किंग सीजन 2 x एपिसोड 1: एक और बाजी’ लिखा नजर आया. इसके साथ विजय ने भी लिखा, ‘एक और बाजी ;)’. बैकग्राउंड सॉन्ह में भी ‘मटका किंग’ की थीम सुनाई दी.

फिर शुरू होगी बृज भट्टी की कहानी

विजय वर्मा ने पहले सीजन में बृज भट्टी का किरदार निभाया था. ‘मटका किंग’ के पहले सीजन में उन्होंने मटका नाम का सट्टे का खेल शुरू कर, एक बड़ा साम्राज्य स्थापित कर लेता है. पहले सीजन में विजय के लुक और उनके एक्टिंग को ऑडियंस की तरफ से काफी पसंद किया गया था. ऐसे में दूसरे सीजन में उनकी वापसी से भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

हालांकि, दूसरे सीजन की कहानी में बृज भट्टी के सामने कौन-सी नई चुनौतियां आएंगी और उसकी दुनिया में क्या कुछ होगा, इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

कौन हैं विजय वर्मा?

विजय वर्मा हिंदी सिनेमा और वेब सीरीज के जाने-पहचाने एक्टर हैं, जो अपने कई चैलेंजिंग रोल्स किए हैं. हाल ही में उन्होंने ‘गुस्ताख इश्क’ में मुख्य भूमिका निभाई है.

थिएटर से एक्टिंग का सफर शुरू करने वाले विजय वर्मा ने ‘पिंक’ से पहचान बनाई. उन्होंने ‘गली बॉय’ में मोईन आरिफ, ‘मिर्जापुर’ में शत्रुघ्न त्यागी और ‘डार्लिंग्स’ में हमजा जैसे किरदार निभाए हैं. इसके अलावा वह ‘लस्ट स्टोरीज 2’, ‘दहाड़’, और ‘कालकूट’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुके हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *