भारत-पाक मैच के लिए मंदाकिनी को दाऊद इब्राहिम ने किया था इनवाइट? एक्ट्रेस ने सालों बाद बताई सच्चाई

c270dfd3b8c5eb30e33926871f0c58d417895677173141064 original


जानी-मानी एक्ट्रेस मंदाकिनी ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहली ही मौजूदगी से तहलका मचा दिया था. 4 दशक पहले फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मंदाकिनी रातोंरात स्टार बन गई थीं और उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी. हालांकि आपको बता दें कि मंदाकिनी विवादों का हिस्सा भी रही हैं. कभी उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम संग जुड़ा था. भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच हुए एक मैच से उनकी दाऊद के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिस पर काफी बवाल मचा था. अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए मंदाकिनी ने खुद सारी सच्चाई बयां की है.

दाऊद संग तस्वीर पर मंदाकिनी ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में मंदाकिनी ने समाचायर एजेंसी ANI को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उनसे दाऊद और उनकी पुरानी तस्वीर पर सवाल किया गया था. एक्ट्रेस से कहा गया, ‘आपको लेकर हमेशा एक विवाद चर्चा में रहता है कि आपकी दाऊद के साथ शारजाह से एक तस्वीर सामने आई थी. आप उसमें दाऊद के साथ बैठी हुई है. उस पर काफी हो हल्ला हुआ था.’

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने की बप्पा की उल्टी आरती, बहन अर्पिता ने भाई को तुरंत बताई गलती, वीडियो वायरल

मंदाकिनी ने कहा, ‘उसका भी पता नहीं. अभी जो भी लोग लिखना चाहे, जो भी लोग बोलना चाहे. ये मेरे कंट्रोल में नहीं है.’ उनसे आग पूछा गया कि आप क्रिकेट में दिलचस्पी रखती हैं या आप ऐसी ही चले गई थीं? इस पर मंदाकिनी हंसने लगी और फिर उन्होंने कहा, ‘होता ये है कि एक आर्टिस्ट से हजार लोग मिलते हैं और हम सबके लिए बराबर है.’ आगे मंदाकिनी से कहा गया कि आपको बुलाया गया था? वहां बहुत सारे लोग थे. इस पर मंदाकिनी ने कहा, ‘सभी साथ में थे, बहुत सारे लोग साथ में होते हैं. तो हम सबके लिए बराबर है. किसके लिए चूज करें, किसके लिए चूज नहीं करें.’

भारत-पाक मैच के लिए मंदाकिनी को दाऊद इब्राहिम ने किया था इनवाइट? एक्ट्रेस ने सालों बाद बताई सच्चाई

क्या आपको दाऊद ने इनवाइट किया था?

मंदाकिनी से सवाल किया गया, ‘क्या आप दुबई में रहती थी?’ तो मंदाकिनी ने कहा नहीं. फिर उनसे पूछा गया कि क्या आप सिर्फ मैच देखने के लिए गई थीं? तो एक्ट्रेस ने बताया, ‘मैच देखने भी नहीं गई थी. हम तो किसी शो के लिए गए थे.’ फिर उन्होंने मैच से वायरल हुई अपनी और दाऊद की तस्वीर पर कहा, ‘मैच में बहुत सारे लोग बैठे हुए थे. शायद यही वजह है.’

भारत-पाक मैच के लिए मंदाकिनी को दाऊद इब्राहिम ने किया था इनवाइट? एक्ट्रेस ने सालों बाद बताई सच्चाई

एक्ट्रेस से आगे कहा गया कि क्या आपको दाऊद ने नहीं इनवाइट किया था? तो उन्होंने कहा, ‘नहीं. कैसे एक चीज को कॉन्ट्रोवर्सी बनाना और मार्केट में लाना, मुझे पता ही नहीं था कि ये सब चीजें होती हैं.’ एक्ट्रेस ने आगे माना कि दाऊद के साथ उनकी तस्वीर को लोगों ने गलत तरीके से इस्तेमाल किया और झूठी खबरें फैलाई गईं. इसने उनका काफी नुकसान किया.

32 साल पुरानी है तस्वीर

बता दें कि मंदाकिनी की दाऊद इब्राहिम के साथ जो तस्वीर सामने आई थी वो शारजाह (यूएई) के क्रिकेट स्टेडियम की है. साल 1994 में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच में दाऊद और मंदाकिनी वीआईपी बॉक्स में साथ में बैठे हुए नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: ‘मसकली’ से ‘चांद सिफारिश’ तक, ये हैं प्रसून जोशी के 8 बेहतरीन गाने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *