क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप

a9aaa23597a546dea95a1ba57a109c4317855028670711364 original


Rohit Sharma New Look: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में नजर आए थे. हिटमैन ने लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के तीसरे व आखिरी मुकाबले में 138 रनों की पारी खेली थी. इसके साथ वह लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे. अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें रोहित लगभग क्लीन शेव के साथ बिल्कुल न्यू लुक में नजर आ रहे हैं. 

हिटमैन का यह लुक चर्चा का विषय बन गया है. कई लोगों ने तो यह भी कहा कि इस लुक में हिटमैन को पहचानने में उन्हें कुछ पल का वक्त लगा. 

एक तस्वीर तो टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और हेड कोच रवि शास्त्री ने अपने साथ शेयर की. कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, “लंदन में टहलते हुए रिलैक्स्ड ‘शर्मा’ से मिलकर बहुत अच्छा लगा.”

इसके अलावा भी रोहित की एक फोटो इधर-उधर घूम रही है, जिसमें वह शायद किसी फैन के साथ नजर आ रहे हैं. यहां उन्होंने कैप और चश्मा भी लगा रखा है. कैप वह उल्टा लगाए हुए हैं. इस तस्वीर में तो वाकई रोहित को पहचानने में दिक्कत हो रही है. पहली नजर में समझ हीं नहीं आ रहा है कि यह रोहित शर्मा हैं.

रोहित शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

अब रोहित भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में उपलब्ध हैं. उन्होंने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है. उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 67 टेस्ट, 288 वनडे और 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 116 पारियों में उन्होंने 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल रहे. 

वनडे की 280 पारियों में हिटमैन ने 48.95 की औसत से 11895 रन स्कोर किए, जिसमें 34 शतक और 62 अर्धशतक शामिल रहे. फॉर्मेट में उनका हाई स्कोर 264 रनों का रहा. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 151 पारियों में उन्होंने 32.05 की औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 32 अर्धशतक शामिल रहे. 

 

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *