Seasonal Flu: मौसम बदलते ही कई लोग सीजनल फ्लू की चपेट में आ जाते हैं. इसमें बुखार, सर्दी, खांसी, गले में दर्द, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. लोगों को लगता है कि ऐसा मौसम बदलने की वजह से हो रहा, यह सोचकर वह इसे नजरअंदाज कर देते हैें. जबकि, ऐसा नहीं करना चाहिए. आपको बता दें कि ऐसे समय में सिर्फ दवा ही नहीं, सही खानपान भी जल्दी ठीक होने में मदद करता है. अगर आप भी सीजनल फ्लू से परेशान हैं तो अपनी डाइट में कुछ आसान और हेल्दी चीजें जरूर शामिल करें.
शरीर में पानी की कमी न होने दें
सीजनल फ्लू के दौरान शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसलिए दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, सूप और गर्म हर्बल ड्रिंक भी पी सकते हैं. इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और कमजोरी कम महसूस होती है.
यह भी पढ़े: Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
हल्का और पौष्टिक खाना खाएं
फ्लू होने पर तला-भुना और ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए. इसकी जगह खिचड़ी, दलिया, मूंग दाल, सादी रोटी और उबली हुई सब्जियां खाएं. ये खाना आसानी से पच जाता है और शरीर को जरूरी पोषण भी देता है. साथ ही आपको बीमार होने से बचाता है.
फल और सब्जियां जरूर शामिल करें
संतरा, मौसमी, अमरूद, कीवी और पपीता जैसे फल शरीर को विटामिन C देते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है. साथ ही पालक, गाजर, टमाटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां भी फायदेमंद मानी जाती हैं.
गर्म सूप और काढ़ा दे सकते हैं आराम
अगर गले में दर्द या नाक बंद है, तो गर्म सब्जियों का सूप. इसको पी सकते हैं. अदरक, तुलसी और काली मिर्च से बना हल्का काढ़ा भी राहत दे सकता है. हालांकि इसे जरूरत से ज्यादा नहीं पीना चाहिए.
प्रोटीन वाली चीजें भी खाएं
बीमारी के समय शरीर को ताकत की जरूरत होती है. इसलिए दाल, पनीर, दही, दूध, अंडा या सोया जैसी प्रोटीन वाली चीजें अपनी डाइट में शामिल करें. इससे शरीर जल्दी रिकवर होने में मदद मिल सकती है.
इन चीजों से करें परहेज
फ्लू के दौरान कोल्ड ड्रिंक, जंक फूड, ज्यादा मीठी चीजें और बहुत तला-भुना खाना खाने से बचें. ये शरीर की रिकवरी को धीमा कर सकते हैं. साथ ही पर्याप्त आराम करें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लें. सीजनल फ्लू में सही खानपान, भरपूर पानी, अच्छी नींद और आराम बहुत जरूरी है. अगर तेज बुखार कई दिनों तक रहे, सांस लेने में परेशानी हो या हालत ज्यादा खराब लगे, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें.
यह भी पढ़े: Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator