दिशा सालियान केस के सवाल पर भागीं रिया चक्रवर्ती, CBI ने दर्ज की है FIR

0e2a50f27b00272819ecd46cc70d5d9717896508362261403 original


बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के मौत के मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है. इसमें एक बार फिर से सीबीआई की एंट्री हुई है. बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने दिशा सालियान पर एफआईआर दर्ज कर लिया है. इसमें रिया चक्रवर्ती समेत बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों के लोगों के नाम शामिल हैं. ऐसे में अब रिया ने दिशा केस के सवाल पर चुप्पी साधी है. 

दरअसल, रिया चक्रवर्ती को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया. उन्हें जिम के बाहर देखा गया था. इस दौरान उन्हें देखते ही मीडिया उन तक पहुंचा तो वो इससे किनारा कसते हुए नजर आईं. रिपब्लिक भारत के यूट्यूब चैनल पर रिया का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें रिपोर्ट को उनके पीछे दौड़ते हुए और दिशा सालियान केस पर सवाल करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान वो गाड़ी में बैठी निकल जाती हैं और वो इस मामले में कुछ भी नहीं बोलती हैं. इससे साफ जाहिर है कि एक्ट्रेस ने मामले पर चुप्पी साधी हुई है.

यह भी पढ़ें: ‘जन्मदिन मुबारक हो आदरणीय पीएम साहब…’, PM मोदी के जन्मदिन पर सलमान खान की पोस्ट

सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी

वहीं, सूरज पंचोली ने दिशा सालियान केस पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल माीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि इस मामले में उनका नाम मीडिया रिपोर्ट्स और बयानों के जरिए घसीटा जा रहा है. एक्टर ने साफ शब्दों में कहा कि उनका दिशा और शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे के साथ कोई कनेक्शन नहीं है. एक्टर ने अपनी पोस्ट में ये भी दावा किया कि उन्होंने कभी भी दिशा सालियान से कभी मुलाकात नहीं की और ना ही सीधे तक पर. उनका कहना था कि उनका बार-बार नाम जोड़ा जाना उनके लिए परेशान करने वाला रहा है. हालांकि, बाद में सूरज पंचोली का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट भी कर दिया गया है.

इसके साथ ही दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे का भी रिएक्शन सामने आ चुका है. आदित्य ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि वो दिशा को नहीं जानते हैं और ना ही उनसे कभी मिले हैं. उन्होंने अपना नाम लगातार जोड़े जाने को दुखद बताया है. आदित्य ने आरोप लगाया कि बिना सबूत के उनके चरित्र को हनन किया जा रहा है और उन्होंने इसे बदनाम करने की कोशिश भी करार दिया है.

यह भी पढ़ें: आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ का टूटा रिश्ता, सगाई के 6 महीने में ही हुए अलग

रिया समेत इन लोगों पर CBI ने दर्ज की FIR

दिशा सालियान केस में बॉम्ब हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती समेत डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड्स, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाजे, डीसीपी विशाल ठाकुर, उद्धव ठाकरे, परमबीर सिंह और अनिल देशमुख और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

गैंग-रेप और हत्या के आरोप: दिशा सालियान के वकील

दिशा सालियान के वकील निलेश ओझा बताया था कि आदित्य ठाकरे और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. उन पर गैंग-रेप और हत्या के तहत मामला दर्ज करवाया गया है. वकील की ओर से दावा किया गया है कि उनके पास सचिन वाजे का न्यायालय के बाहर किया गया कबूलनामा भी है. उनका ये भी कहना है कि एनसीबी के पास सबूत है और फिर भी एनसीबी अधिकारी संजय सिंह 6 साल तक इन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने में नाकाम रहे हैं.

गौरतलब है कि दिशा सालियान केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने नए सिरे से जांच के लिए सीबीआई को निर्देश दिए हैं. कोर्ट का कहना था कि जांच की निगरानी के लिए सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त किया जाए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *