शिल्पा शेट्टी ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, 100 साल पुराने झुमकों पर टिकी नजरें

ac679bf4f3584050dc2cb0f87fa28c4517896412832581480 original


अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हाल ही में छोटी बहन समिता शेट्टी और परिवार के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए गई थीं, जहां उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया. इस दौरान अभिनेत्री के पारंपरिक लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया. इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था. शिल्पा ने 100 साल पुराने झुमके पहने थे, जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा था.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभिनेत्री बहन शमिता शेट्टी और परिवार संग लालबागचा राजा के दरबार में नजर आ रही हैं. अभिनेत्री बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद मूषक महाराज से बात करने के लिए भी थोड़ा समय मांगती हैं. जारी किए गए वीडियो में शिल्पा शेट्टी कहती सुनाई दे रही है कि वह मूषक जी के कान में कुछ कहना चाहती हैं. मान्यता है कि मूषक जी के कान में अपनी इच्छा बताने से वह बात गणपति जी तक पहुंच जाती है. शिल्पा इस परंपरा को निभाना चाहती थीं लेकिन दर्शन के लिए भारी भीड़ होने के कारण उन्हें इजाजत नहीं मिली.

ये भी पढ़ें:- ‘मैं बिहार की बेटी हूं…’, बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं अक्षरा सिंह, बांटी राहत सामग्री

100 साल पुराने झुमकों ने खींचा ध्यान

हालांकि, लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान अभिनेत्री और उनकी बहन के पारंपरिक लुक ने ज्यादा चर्चा बटोरी. खासकर शिल्पा शेट्टी के झुमकों ने. वीडियो में वह कहती सुनाई दीं कि उनके झुमके 100 साल पुराने हैं.

वीडियो में शिल्पा खूबसूरत साड़ी और स्लीवलेस हाई-नेक मरून ब्लाउज में नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को पारंपरिक ज्वेलरी, चूड़ियों और अंगूठियों के साथ पूरा किया. वहीं, उनकी छोटी बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी रॉयल ब्लू एथनिक आउटफिट में थीं.

हर साल परिवार संग मनाती हैं गणेश चतुर्थी

बता दें, शिल्पा हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे परिवार के साथ मनाती हैं. उन्होंने इस बार डेढ़ दिन के लिए अपने घर गणपति को लाई थीं और मंगलवार को विसर्जन के दौरान वह जमकर नाचती हुई नजर आईं.

अभिनेत्री ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर में भी बप्पा का स्वागत किया था. इस बार अभिनेत्री प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) या सामान्य मिट्टी की जगह पेपर माशे से बनी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा को घर लेकर आई थी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए उनका परिवार पिछले कई सालों से गणपति की प्रतिमा को लेकर लगातार बदलाव कर रहा है.

बप्पा के आगमन के बाद उनके घर में कई बॉलीवुड कलाकार और मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं. हालांकि, उन्होंने केवल डेढ़ दिन के लिए बप्पा को रखा था और मंगलवार को ढ़ोल नगाड़ों के साथ बप्पा का विसर्जन किया.

ये भी पढ़ें:- टीवी की एक जैसी कहानियों से तंग हुए संदीप सिकंद, अब ‘ऑमलेट’ में दिखेगा नया अंदाज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *