एक्ट्रेस शरवरी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना और दिलजीत दोसांझ भी नजर आ रहे हैं. इसी बीच फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान एक्टर वेदांग रैना के घर पहुंची. इस दौरान शरवरी अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया. शरवरी ने बताया कि इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए उन्होंने करीब 7 साल तक लगातार ऑडिशन दिए थे.
शरवरी ने 7 साल तक दिए थे ऑडिशन
फराह खान ने हाल ही में अपने यूट्यूब पर एक नया व्लॉग शेयर किया है. जिसमें वो ‘मैं वापस आऊंगा’ के एक्टर्स वेदांग रैना और शरवरी संग बातचीत करती नजर आईं. इस दौरन शरवरी ने अपने करियर के शुरुआती दौर को याद किया. शरवरी ने बताया कि उन्हें अपनी पहली फिल्म के लिए 7 साल का इंतजार करना पड़ा था. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं 7 सात से ऑडिशन दे रही थी. मैं असिस्टैंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थी.’
शरवरी ने अपनी अकमिंग फिल्मों पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘मेरी फिल्म अल्फा आ रही है. 10 जुलाई को आलिया भट्ट के साथ. इसके बाद सूरज जी की फिल्म आएगी.’
‘मैं वापस आऊंगा’के बारे में
बता दें, शरवरी की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’आज, 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को इम्तियाज़ अली डायरेक्ट कर रहे हैं. ये एक हिंदी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
शरवरी की अपकमिंग फिल्म
अपकमिंग फिल्म की बात करें तो शरवरी फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं. उनके साथ फिल्म में आलिया भट्ट और बॉबी देओल भी लीड रोल में दिखाई देंगे. ये फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों मेंं रिलीज होने वाली है.
हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिसपॉन्स मिला. फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है जिसमें शरवरी और आलिया का दमदार रोल देखने को मिला.

ये भी पढ़ेंः 69 की उम्र में भी खुद को इतना फिट और एक्टिव कैसे रखते हैं जैकी श्रॉफ? किया खुलासा, कहा- ‘बैंड बज जाएगी’