2026 में ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल, इस साल का रिजल्ट उड़ा देगा होश; आंकड़ों पर नहीं होगा यकीन

35db36bdebffdf475edd0fa7207dc79917812667505611364 original


Australia Cricket Team 2026: ऑस्ट्रेलिया के लिए 2026 का पहला आधा हिस्सा बहुत ही खराब गुजरा है. टीम ने उसे बुरे दौर को देख लिया, जो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने शायद कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा. सबसे ज्यादा 6 बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. यह क्रिकेट इतिहास में पहला मौका था कि जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया. 

साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 2026 टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन देखने को मिला था. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में शर्मनाक हार से पहले कंगारू टीम को पाकिस्तान दौरे पर वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान में खेली गई टी20 सीरीज में बुरी हार झेली थी. 

2026 में अब तक ऑस्ट्रेलिया का खराब प्रदर्शन 

पाकिस्तान के खिलाफ गंवाई टी20 सीरीज- साल की शुरुआत में 29 जनवरी से 01 फरवरी के बीच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों टी20 सीरीज खेली गई. पाकिस्तान ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से धूल चटा दी. सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 111 रनों से हार का सामना करना पड़ा. यह ऑस्ट्रेलिया की टी20 में सबसे बड़ी हार रही. 

2026 टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर- मिचेल मार्श की कप्तानी में टी20 विश्व कप के लिए मैदान पर उतरी ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा. 

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हार- टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना किया. फिर टूर्नामेंट के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना किया. 

बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक हार- बांग्लादेश ने 09 जून को ऑस्ट्रेलिया को सीरीज का पहला वनडे हराया. यह बांग्लादेश की वनडे क्रिकेट में सिर्फ दूसरी जीत थी, जो 2005 के बाद आई थी. फिर 11 जून को खेले गए दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज अपने नाम की और इतिहास लिख दिया. यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में पहली जीत थी. 

 

यह भी पढ़ें: केन विलियमसन ने कर दी विराट कोहली जैसी गलती! टेस्ट क्रिकेट के बड़े मुकाम के करीब लिया संन्यास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *