ICC की ताजा रैंकिंग में अभिषेक ने मारी छलांग, गेंदबाजों में नंबर-1 चक्रवर्ती

eb190010bf89436c4611d3c6bc3639d817895465207951212 original


ईशान किशन नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं. टॉप-5 में एक बदलाव हुआ है, अभिषेक शर्मा ने एक पायदान ऊपर छलांग लगाई है. आईसीसी ने बुधवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. टी20 गेंदबाज रैंकिंग के टॉप-5 में वरुण चक्रवर्ती की एंट्री हुई है, जिन्हें 2 पायदान का फायदा हुआ है.

दूसरे नंबर पर पहुंचे अभिषेक

भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे से दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उनके 862 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं. 848 रेटिंग के साथ पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. टॉप-5 टी20 बल्लेबाजों में यही एक बदलाव हुआ है. ईशान किशन 913 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं. इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस पांचवें नंबर पर हैं. ईशान की बात करें तो उन्होंने दोनों मैचों में क्रमश 42 और 38 (नाबाद) रन बनाए थे.

वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 भारतीय T20 गेंदबाज!

टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती 2 पायदान ऊपर छलांग लगाकर टॉप-5 में आ गए हैं. वह 678 रेटिंग के साथ 7वें से 5वें स्थान पर आ गए. नंबर-1 टी20 गेंदबाज राशिद खान बने हुए हैं, जिनके 744 रेटिंग पॉइंट हैं. दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के अबरार अहमद हैं, जिनके 736 रेटिंग पॉइंट हैं.

यह भी पढ़ें- बटलर ने रचा इतिहास, तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

वरुण चक्रवर्ती ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में 4 ओवरों में सिर्फ 16 रन देकर 1 विकेट लिया था. इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला. बता दें कि वह चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच के बाद पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं.

वैभव सूर्यवंशी टॉप-50 से बाहर

15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 3 स्थान नीचे लुढ़क गए हैं. वह 525 रेटिंग के साथ 52वें नंबर पर पहुंच गए. बता दें कि उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ दोनों टी20 में प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया को मिलेगा नया चीफ सेलेक्टर, अगरकर को हटाएगा BCCI!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *